प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, केंद्र के कुप्रबंधन की वजह से ही आज देश में हैं ये हालात
नई दिल्ली, अप्रैल 24। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्र के अदूरदर्शिता कुप्रबंधन की वजह से ही आज देश में ये हालात पैदा हुए हैं, इंसान सड़कों पर मरने के लिए मजबूर है। आपको बता दें कि देश में पिछले 2 दिनों से कोरोना के नए मामले 3 लाख से उपर आ रहे हैं और 2 हजार से अधिक लोगों की जान जा रही है।

पिछले साल लगा लॉकडाउन एक त्रासदी था- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा है कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर में जिस तरह से केंद्र ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लगाया था, उसकी मार आज भी लोग झेल रहे हैं, वो लॉकडाउन आम इंसान के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था। प्रशांत किशोर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में मेडिकल सिस्टम के फेल होने की वजह से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं, यह केंद्र के कुप्रबंधन के कारण ही हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई मीटिंग के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंत्रालय के अधिकारियों और केंद्र के द्वारा संचालित होने वाले अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार और प्रत्येक अस्पताल में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि को लेकर चर्चा की गई। इस मीटिंग में ऑक्सीजन संकट को लेकर भी चर्चा हुई। ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों को मीटिंग में पॉइंट आउट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications