कृष्ण को लेकर किए गए विवादित ट्वीट पर प्रशांत भूषण ने माफी मांगी
कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषणने फिर से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया।
नई दिल्ली। कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में वकील और स्वराज इंडिया अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने माफी मांग ली है।

प्रशांत ने लिखा
ट्वीटर पर प्रशांत ने लिखा है कि मुझे इस बात का एहसास है कि रोमियो स्क्वॉड और कृष्ण पर मेरे ट्वीट को गलत तरीके से प्रेषित किया गया औ इसके चलते कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। मैंने इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

प्रशांत ने लिखा था
बता दें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वकील प्रशांत भूषण ने हाल ही में एक ट्वीट में कर कहा था कि रोमियो सिर्फ एक महिला से प्यार करते थे, जबकि कृष्ण विख्यात छेड़खानी करने वाले थे। क्या आदित्यनाथ में यह हिम्मत है कि वो अपने स्क्वॉड के सदस्यों को एंटी कृष्ण स्क्वॉड बोलेंगे। उनके इस ट्वीट के बाद देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तिलक नगर थाने में भूषण के खिलाफ हिन्दुओं की भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया गया था।

विहिप नेता ने कहा था बिलबिलाने लगे हैं प्रशांत
विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भूषण के ट्वीट पर कहा था कि आतंकियों, माओवादियों और रेपिस्टों को बचाने वाले लोग अब बिलबिलाने लगे हैं। बंसल ने कहा था कि भगवान श्री कृष्ण,भूषण की बुद्धि को शुद्ध कर उन्हें शांत करें। इतना ही नहीं बंसल ने स्वराज इंडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कृष्ण का अपनाम कर ये लोग दिल्ली में चुनाव जीतना चाहते हैं।

भूषण पर की गई थी कार्रवाई की मगां
इसके साथ ही प्रशांत भूषण के खिलाफ यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए भूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भूषण के ट्वीट का विरोध अयोध्या के साधु समाज ने कहा कि भूषण पर कार्रवाई तो हो ही साथ ही सुप्रीम कोर्ट से उनकी वकालत से जुड़ी सदस्या भी रद्द की जाए।

दी थी नसीहत
रोमियो की तुलना भगवान श्री कृष्ण से करने और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज देने पर वृंदावन के साधु समाज सहित ब्रज की महिलाओं में भारी आक्रोश है। जहां साधुओं ने प्रशांत भूषण के बयान को लेकर निंदा की है वहीं महिलाओं ने प्रशांत भूषण को मथुरा आकर भगवान की दर्शन करने की नसीहत दी थी। बता दें कि योगी सरकार आने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिए लड़कियों से छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि कुछ मौकों पर यह स्क्वॉड गलत साबित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications