प्रशांत भूषण ने उठाया वेंकैया नायडू के 'जमीन घोटाले' का मामला, मिला तगड़ा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू को उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर उनपर साधा है। अपने ट्वीट में प्रशांत भूषण ने कहा है कि भूमि घोटाले का खुलासा होने के बाद वेंकैया नायडू को पांच एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए मजूबर होना पड़ा था। जिसके बाद वो 'भूमिहीन बेसहारा' हो गए। अपने ट्वीट में प्रशांत भूषण ने 'गल्फ न्यूज' की एक खबर का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

यह खबर 24 अगस्त 2002 की है जब नायडू भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। खबर को 'वेंकैया नायडू ने राज्य को भूमि वापस लौटाई' हेडिंग से शेयर किया गया है।
प्रशांत भूषण ने जैसे ही यह ट्वीट किया यूजर्स ने उल्टा उन्हें ही निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने प्रशांत भूषण पर हमला बोलते हुए कहा कि 'आप भी अपने नोएडा और हिमाचल वाली जमीन का हिसाब दे दीजिए।
दिपक शेट्टी एक खबर का स्क्रीन शॉट ट्वीट कर लिखते हैं, 'आपके पिता चोर हैं' ट्रेवलर लिखते हैं, 'फिर गंद फैलाने लगे। नोएडा और हिमाचल प्रदेश वाली जमीन का हिसाब अभी तक नहीं दिए हो।' प्रशांत धर लिखते हैं, 'हम अभी आपकी ऐसी किसी सार्थक पहल का इंतजार कर रहे हैं जिसमें आपने देश के लिए कुछ किया हो। अगर किया है तो एक बता दीजिए।'












Click it and Unblock the Notifications