कांग्रेस की आलोचना पर भड़के प्रणव दा, कहा-मंगलयान कोई जादू नहीं था

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को उन तमाम लोगों पर निशाना साधा जोकि कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल खड़ा करते हैं। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट पेश करते वक्त कहा कि 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। यह स्वर्ग से नहीं आ रहा है, इसके पीछे मजबूत नींव है और इस नींव को अंग्रेजों ने नहीं तैयार किया है, इसे आजादी के बाद भारत के लोगों ने तैयार किया है।

pranab mukherjee

जीरो से 1.8 ट्रिलियन तक पहुंचाया

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जो लोग कांग्रेस के 50-55 वर्ष के कार्यकाल की आलोचना करते हैं, वो लोग यह भूल जाते हैं हमने कहां से शुरुआत की थी और हमने कहां पर छोड़ा है। अगर भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है इसके लिए एक मजबूत नींव की जरूरत है। हमने भारत की अर्थव्यवस्था को तकरीबन जीरो से 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया है। भारत के लोगों ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से ही यह मुमकिन हो सका है।

मंगलयान जादू से संभव नहीं हुआ

बता दें कि समृद्धि भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रणब मुखर्जी पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचवर्षीय योजनाओं की वजह से लोगों के भीतर अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर दृष्टिकोण तैयार हुआ। इन योजनाओं के आधार पर ही निवेश होता है। मुखर्जी ने कहा कि गैर कांग्रेसी गवर्नरों ने भी इसमे अहम भूमिका निभाई है। अगर आज मंगलयान संभव हुआ है तो यह किसी जादू की वजह से नहीं हो रहा है, बल्कि निरंतर प्रयासों की वजह से संभव हो सका है, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम किया गया है।

मजबूत नींव

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट पेश किया था, इस दौरान उन्होंने कहा था कि आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। वित्त मंत्री के इसी बयान का हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यह संभव हो पा रहा है तो इसके पीछ मजबूत नींव की बुनियाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+