गोवा विधानसभा में प्रमोद सावंत ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में आए 20 विधायक

नई दिल्ली। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रमोद सावंत आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए उतरे। यहां कुल 20 विधायकों ने उनके पक्ष में वोट किया। 11 बीजेपी, 3 एमजीपी, 3 जीएफपी और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने सावंत के पक्ष में वोट किया वहीं 15 विधायकों ने उनके खिलाफ वोट किया। बता दें कि सोमवार को देर रात 1.50 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Pramod Sawant wins floor test after 20 MLAs voted in his favor in goa

मंगलवार की सुबह को उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर बुधवार को बहुमत साबित करने की बात कही थी। सावंत की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करने का मौका देने के लिए बुधवार को सुबह 11.30 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इससे पहले ही सूत्रों के हवाले से खबर आई कि बीजेपी ने अपने विधायकों को 5 स्टार होटल में भेज दिया है।

मंगलवार को पद का कार्य़भार संभालते हुए सावंत ने कहा था कि पर्रिकर की जगह ले पाना असंभव है लेकिन हम उनके द्वारा शुरू की गई सभी परियोजनाओं को पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं गोवा की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा।

गौरतलब है कि रविवार को पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। सोमवार को मीरामार बीच पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सावंत ने मंगलवार को पदभापत संभालने के बाद कहा कि कृप्या इस समय मुझे बधाई या गुलदस्ता न दें मैं पर्रिकर जी के देहांत के चलते दुख में हूं। बता दें कि 14 विधायकों के साथ कांग्रेस राज्य में सिंगल लारजेस्ट पार्टी है। बीजेपी के 12 विधायक, एमजीपी, जीएफपी और भाजपा गठबंझन के 3-3 विधायक और भाजपा को सपोर्ट कर रहे तीन निर्दलीय विधायक हैं। इसके अलावा एनसीपी का एक विधायक है।

यह भी पढ़ें- गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संभाला कार्यभार, बुधवार को होगा फ्लोर टेस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+