प्रमोद सावंत 28 मार्च को गोवा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
पणजी, 22 मार्च : गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के बाद भाजपा एक बार फिर गोवा में सरकार बनाने जा रही हैं। प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया है, वो ही गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे।गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत 28 मार्च को शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
Recommended Video

गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने सोमवार को प्रमोद सावंत क अपना नेता चुना लिया है। जिसके बाद उनके लगतार दूसरी बार सीएम बनना तय हो गया था। जल्द ही सावंत राज्य में सरकार बनाने का दावा करते हुए गर्वनर से मुलाकात कर सकते हैं।
गोवा में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की बैठके हुईं। जिसमें सावंत समेत कई नाम सीएम पद के उम्मीदवारों की सूची में शामिल थे। आखिरकार प्रमोद सावंत ने भाजपा आलाकमान उनके नाम पर सहमत हो गया और अब 28 मार्च को प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेेगे।
गोवा विधानससभा चुनाव परिणाम 2022 10 मार्च को आए इन चुनाव नतीजों में 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से एक कम, 20 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसने सहयोगियों की मदद से बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जिसके बाद अब वो गोवा में सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications