धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री का हो गया ऐलान, PM मोदी ने इस मंत्री को सौंपी जिम्मेदारी

Pralhad Joshi New Union education minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई की शाम प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने यह भी निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी प्रभार के रूप में दी जाए।

प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह फिलहाल केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस (International Solar Alliance) के अध्यक्ष भी हैं।

Pralhad Joshi New Union education minister

आंदोलन खत्म करने के साथ CJP ने सरकार को एक साफ संदेश भी दिया। CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अब जिस भी मंत्री के पास है, उन्हें छात्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी। अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो युवा फिर जंतर-मंतर लौटेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

उन्होंने कहा, "यह आंदोलन खत्म जरूर हुआ है, लेकिन युवाओं की आवाज खत्म नहीं हुई। अगर वादे पूरे नहीं हुए तो छात्र फिर सड़क पर होंगे।"

आखिर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा क्यों दिया?

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर जारी दो पन्नों के इस्तीफे में लिखा कि उनका पूरा सार्वजनिक जीवन छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने बताया कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलते ही सरकार ने तुरंत जांच CBI को सौंपी। परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) बनाने का ऐलान भी किया गया।

प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि "मेरे लिए किसी पद से ज्यादा अहम देश के युवाओं का भविष्य है। मैं नहीं चाहता कि छात्रों का भविष्य राजनीतिक टकराव या कानूनी विवाद में फंस जाए। इसी सोच के साथ मैंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।"

छात्र आंदोलन ने कैसे बदला पूरा माहौल?

जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी था। पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कई दिनों तक चलता रहा। इस आंदोलन को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला। उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, जिससे आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।

20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसके बाद देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए। शुक्रवार रात सरकार ने NTA के 47 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की और अगले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+