94 साल के पूर्व CM Prakash Singh Badal अस्पताल में भर्ती कराए गए, शाह ने जताई चिंता, बेटे को किया फोन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Prakash Singh Badal अस्वस्थ हैं। 94 साल के बादल की सेहत को लेकर गृह मंत्री शाह ने कहा कि वे उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। जानिए बादल की सेहत से जुड़ी जरूरी अपडेट

Prakash Singh Badal की हालत एक बार भी नाजुक हो गई है। अस्पताल में भर्ती कराए गए बादल की सेहत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बादल अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके बारे में बेटे से जानकारी ली।
पूर्व CM की सेहत ठीक नहीं है
गृह मंत्री शाह ने शुक्रवार को बादल की सेहत के बारे में ट्वीट कर लिखा, "यह जानकर चिंता हुई कि दिग्गज नेता श्री प्रकाश सिंह बादल जी अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।"
जल्द ठीक होने की कामना
शाह ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल की सेहत से जुड़ी अपडेट जानने के लिए उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल से उनके स्वास्थ्य के बारे में फोन पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
सात महीने पहले भी भर्ती हुए थे
इससे पहले बादल को सितंबर, 2022 में भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वयोवृद्ध राजनेता बादल बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शाह ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications