अभिनेता प्रकाश राज फिर बोले, हमारी आवाज दबाने की हो रही है कोशिश

बेंगलुरु। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IFFK) की ओपनिंग सेरेमनी में एक्‍टर प्रकाश राज ने राजनीति से लेकर फिल्म तक हर मुद्दे पर बेबाकी के साथ बात की। IFFK के 22वें एडिशन में चीफ गेस्‍ट के तौर पर शामिल हुए प्रकाश राज ने कलाकारों से अपील की कि वे कमजोर लोगों की आज बनें। प्रकाश राज ने कार्यक्रम में खुद की जान को खतरे की भी बात कही। उन्‍होंने कहा, 'कुछ ग्रुप मुझे लगातार धमकी दे रहे हैं, मुझे ऐसे लोगों पर हंसी आती है। ऐसे लोग मुझसे क्‍या छीन सकते हैं, मुझे किसी पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्ट की जरूरत नहीं। तुम लोग मेरे साथ जो भी करोगे, वह सब लोगों के सामने आएगा। उन्‍हें सब समझ आएगा कि मुझे क्‍यों निशाना बनाया गया।'
प्रकाश राज ने पद्मावती कंट्रोवर्सी को लेकर राजस्‍थान सरकार पर भी निशाना साधा।

Prakash Raj at IFFK 2017: When artists become cowards, they make society cowardly

प्रकाश राज ने पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद पर कहा, 'आज अगर राजस्‍थान में किसी की हत्‍या की जा रही है। किसी की नाक और सिर काटने की धमकी दी जा रही है। इस बारे में हमें सोचना चाहिए कि आखिर ये क्‍या है?'

मलयालम फिल्म एस दुर्गा के बारे में चल रही कंट्रोवर्सी पर प्रकाश राज ने कहा कि इन लोगों को एस दुर्गा से दिक्‍कत है, लेकिन दुर्गा वाइंस एंड बार से प्रॉब्‍लम नहीं है। उन्‍हें इस बात से भी कोई दिक्‍कत नहीं है कि अगर किसी गली का नाम 'दुर्गा इज डर्टी' रखा गया हो। प्रकाश राज ने कलाकारों से लोगों की आवाज बनने की अपील करते हुए कहा कि जब कलाकार कायर बन जाता है तो समझो पूरा समाज भी कायर बन जाएगा। हम लोग आज जो भी हैं, वो अपने टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि जनता के प्‍यार की वजह से हैं।

प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े पर भी निशाना साधा। हेगड़े ने हिंदुत्‍व और राष्‍ट्रवाद एक बताया था। उन्‍होंने कहा, 'जब ये लोग अपना नैरेटिव थोपते हैं और कहते हैं कि हिंदुत्‍व व राष्‍ट्रवाद एक हैं। क्‍या आप चाहते हैं कि हम हिंदुत्‍व पर भरोसा कर लें या आप इसमें कुछ और घालमेल कर रहे हैं। प्रकाश राज ने एक ओर जहां बीजेपी शासित राजस्‍थान की आलोचना की तो वहीं, केरल की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि केरल में वह खुली हवा में सांस ले सकते हैं, यहां अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+