अमित शाह की रैली पर प्रकाश राज का तंज, कहा-प्रवासी पैदल चल सकता है, मध्यवर्ग मर सकता है...

बेंगलुरु। बिहार में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। अमित शाह ने रविवार की शाम में देश की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस रैली को लेकर विपक्षी दलों और कई शख्सियतों ने अमित शाह पर निशाना साधा। फेमस एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट कर बिहार और गुजरात की मौजूदा राजनैतिक स्थिति को लेकर तंज कसा है।

Prakash Raj attacks on amit shah says Migrants can walk, Middle class can die silently but...

प्रकाश राज ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि, प्रवासी पैदल चल सकते हैं। मध्यवर्ग शांति से मर सकता है। अर्थव्यवस्था चौपट हो सकती है, लेकिन राजनैतिक दलों ने बिहार में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। जबकि गुजरात में विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट किया जा रहा है। जो चीज वे अच्छे से कर सकते हैं, वे कर रहे हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोनू सूद की तरह प्रकाश राज भी लॉकडाउन के चलते फंसे प्रवासी मजदूरों की अपने फाउंडेशन के तहत लगातार मदद कर रहे हैं। प्रकाश राज लगातार मजदूरों को घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील कि वे अपने किसी करीबी के पास पहंचने की कोशिश करें और उन्हें जिंदगी देने में मदद करें। इससे पहले लॉकडाउन के चलते फंसे लगभग 50 मजदूरों को उन्होंने अपने फार्म हाउस में रुकने की जगह दी थी।

Prakash Raj attacks on amit shah says Migrants can walk, Middle class can die silently but...

बता दें कि कोरोना से जंग के बीच बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को एक तरह से बिगुल फूंक दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली वीडियो कॉन्फेंसिंग से राज्य की जनता को संबोधित किया। देश की राजनीतिक इतिहास में यह पहली वर्चुअल रैली थी। वहीं दूसरी ओर गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। रविवार को गुजरात कांग्रेस ने अपने 19 विधायकों को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में रहने के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+