Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोजगार को लेकर NSSO के आंकड़े को प्रकाश जावड़ेकर ने बताया गलत

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रोजगार को लेकर नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़े को ही गलत ठहरा दिया है। जावडेकर ने कहा कि बेरोजगार लोगों का आंकड़ा इकट्ठा करने का एनएसएसओ का तरीका गलत है। जिस तरीके से रोजगार के आंकड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं वह पुराना है। यह तरीका 70 वर्ष पुराना है और यह रोजगार को लेकर एक पहलू को सामने रखता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमे इस बात को सममझने की जरूरत है कि एनएसएसओ की सीमा को समझने की जरूरत है।

गलत सैंपल

गलत सैंपल

हालांकि प्रकाश जावड़ेकर ने एनएसएसओ के आंकड़े को पूरी तरह से खारिज नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि हमे एनएसएसओ के रोजगार से संबंधित आंकड़ों को इकट्ठा करने के तरीके में जल्द से जल्द सुधार करने की जरूरत है। जावड़ेकर ने कहा कि अगर अगर चार करोड़ लोगों को नौकरी प्राप्त हुई तो एनएसएसओ इसे सिर्फ 4000 के ही सैंपल इकट्ठा कर रहा है जोकि काफी छोटा सैंपल साइज है। मान लीजिए अखबार को 300-400 घरों में बाटा गया, लेकिन अगर सही से इसकी मैंपिंग नहीं की गई तो सर्वे इसकी सही तस्वीर पेश नहीं करेगा, जिससे अखबार पर असर पड़ेगा।

देश की अर्थव्यवस्था को बदहाली की ओर ले गए मनमोहन

देश की अर्थव्यवस्था को बदहाली की ओर ले गए मनमोहन

प्रकाश जावड़ेकर ने यह बयान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार थमने से पहले दिया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस दावे को भी जावड़ेकर ने खारिज किया है जिसमे मनमोहन सिंह ने दावा किया था कि बदले हुए ग्रोथ के साथ देश का विकास 8 से 9 फीसदी की तरह से होना चाहिए था। जावड़ेकर ने कहा कि वास्तव में मनमोहन सिंह के समय में ही अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी। मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह शानदार वित्त मंत्री थे, लेकिन वह अच्छे प्रधानमंत्री नहीं थे, वह देश की अर्थव्यवस्था को बदहाली की ओर ले गए।

लोगों का पैसा नहीं डूबेगा

लोगों का पैसा नहीं डूबेगा

बैंको की हालत पर जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि हम निगेटिव ग्रोथ कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं सोचती है, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम अच्छी वापसी कर रहे हैं। देश के बैंक बंद नहीं हो रहे हैं और ना ही लोगों का मेहनत से कमाया गया पैसा डूबेगा। बता दें कि पीएमसी बैंक घोटाले की वजह से बैंक के ग्राहक काफी परेशान हैं, उन्हें बैंक से पैसे निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+