'चुनाव जीतकर देंगे गोपीनाथ मुंडे को असली श्रद्धांजलि'

यह भी पढ़ें- रेल में हुआ खेल
उन्होंने कहा कि मुंडे हमेशा गरीबों और किसानों के हितों के लिए लड़ते थे। उन्होंने कहा कि मुंडे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही इन्हीं मुद्दों से और गरीब तबके के हितों से जुड़े आंदोलनों से की। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान जावड़ेकर ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे उनके मित्र भी थे और उनके नेता भी।
जावड़ेकर के अनुसार जब वो कॉलेज के लिए पुणे आए, तबसे लेकर उन दोनों का 42 साल का साथ रहा। जावड़ेकर कहते हैं कि मुंडे का न रहना भाजपा के लिए एक बड़ा नुक़सान है लेकिन वो पूरी कोशिश करेंगे कि उसकी क्षतिपूर्ति हो।
उन्होंने कहा कि प्रमोद महाजन के जाने के बाद भी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा था लेकिन धीरे-धीरे पार्टी उस झटके से उबर गई। जावड़ेकर ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि इतने बड़े नुक़सान से पार्टी को उबारा जाए। जावड़ेकर ने कहा कि मुंडे को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बने। आज नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा सत्र का 'श्री गणेश' कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications