मोदी सरकार के 100 दिन पूरे: प्रकाश जावड़ेकर ने गिनाईं उपलब्धियां, जानिए क्‍या-क्‍या

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाकर दो केंद्र शासित बनाना। उन्होंने कहा कि 35 दिन बीत गए हैं और छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो वहां पर हालात सामान्य हो रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि 70 साल से जम्मू-कश्मीर अलग-थलग पड़ा था, वहां के नागरिकों को योजनाओं का लाभ नहीं हो पा रहा था।

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे: प्रकाश जावड़ेकर ने गिनाईं उपलब्धियां, जानिए क्‍या-क्‍या

अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को ये सारी योजनाओं के लाभ मिलने शुरू हो चुके हैं। पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सिर्फ 14-15 थाना क्षेत्र हैं, जहां धारा 144 लागू है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बड़ी सफलता यह है कि पाकिस्तान ने दुनियाभर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी रही। यह सिर्फ देश का सपना नहीं है, यह सरकार का ध्येय भी है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जावडेकर ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत अब तक 41 लाख मरीज इलाज करा चुके हैं। 16085 अस्पतालों को शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों में तीन तलाक बिल का भी जिक्र किया। उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत पिछले 100 दिनों में 80 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत का कद दुनिया में प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है और आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।

केंद्रीय मंत्री ने गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

  • मुस्लिम महिलाओं को अधिकार दिए है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना सफल हो रही है।
  • गांव में हर घर में बिजली पहुचे ये सपना भी 6 महीने में पूरा हो जाएगा।
  • आयुष्मान भारत में 41 लाख मरीजों ने अपना इलाज कराया है। दिल्ली जैसी कुछ राज्यो ने इस योजना को स्वीकार नही किया है।
  • किसानों को 6 हजार रुपये की मदद दुनिया की सबसे बड़ी योजना।
  • किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।
  • जल शक्ति अभियान के तहत हर घर को जल उपलब्ध कराएगी मोदी सरकार, हर घर में जल ये लक्ष 5 साल में पूरा होगा।
  • सरकार ने पारदर्शिता बड़ाई है करप्शन पर चोट की है।
  • 58 कानून जो किसी काम के नहो थे उनको 100 दिन में खत्म किया है।
  • 150 से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारियों को जबरन सेवा निवृत किया है।
  • चंद्रयान अभियान में वहा तक पहुंचने में जो सफलता मिली वो भी कम नहीं।
  • 100 लाख करोड़ का फण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा।
  • हमने पिछले वर्ष चीन से ज्यादा एफडीआई में फण्ड पाया है।
  • आर्थिक मंदी कुछ वक्त के लिए साइकोलॉजीकल स्लोडाउन है। इसका भारत में कोई ज्यादा असर नहीं होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+