प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को लेकर बयान पर लोकसभा में माफी मांगी, बोली- बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दो दिन पहले लोकसभा में नाथूराम गोडसे को लेकर दिए अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। इसके बावजूद किसी को मेरी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करती हूं। प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में गोडसे को देशभक्त कहा था, जिसको लेकर विपक्ष उन पर हमलावर है।

मुझे आतंकी कहा गया: प्रज्ञा
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में कहा, मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाई तो खेद जताती हूं। महात्मा गांधी ने देश के लिए जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही ये भी कहूंगी कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया गया। मुझे आतंकवादी कहा गया, जबकि मेरे खिलाफ किसी अदालत में कुछ भी साबित नहीं हुआ है। इस दौरान विपक्ष की ओर से 'महात्मा गांधी की जय, डाउन डाउन गोडसे' के नारे लगाए।
लोकसभा स्पीकर ओड बिड़ला ने कहा कि भारत नहीं दुनिया गांधी के आदर्शों पर चलती है। इस बात को ज्यादा नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, मैंने पहले ही उस बयान को रिकॉर्ड से हटवा दिया है।

ट्वीट करके भी दी सफाई
इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने मामले को लेकर सफाई देते हुए ट्वीट में लिखा, कभी-2 झूठ का बवण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।'

क्या कहा था भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर ने
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर बहस के दौरान गोडसे को देशभक्त कहा था। सांसद ए राजा जब बोल रहे थे तो उनको टोकते हुए उन्होंने ऐसा कहा। जिस पर हंगामा हुआ। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही से उनके बयान को हटा दिया गया। भाजपा ने उनके बयान को गलत बताया है और उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति से हटा दिया। प्रज्ञा ने भी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने गोडसे को नहीं उधम सिंह को देशभक्त कहा था लेकिन हंगामा जारी रहा और आज उन्होंने माफी मांगी।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications