Pradyuman Murder Case: गायब है इकलौता चश्मदीद गवाह माली हरपाल

नई दिल्ली। Pradyuman Murder Case में एक नया मोड़ आ गया है। 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के इस केस में मुख्य चश्मदीद गवाह स्कूल का माली हरपाल गायब है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि आखिर हरपाल कहां है।

हरपाल के परिजन हैं परेशान

हरपाल के परिजन हैं परेशान

हरपाल ने बताया था कि उसने गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्या में क्या देखा था। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हरपाल के परिजनों ने बताया है कि हरपाल घर नहीं लौटा है। घरवालों को यह भी नहीं पता कि हरपाल को पुलिस पूछताछ के लिए उठा ले गई है या फिर मामला कुछ और है। हरपाल के माता पिता अब रायन स्कूल से सामने बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये कहा था हरपाल ने

ये कहा था हरपाल ने

हरपाल ने कहा था वह नर्सरी के पास में काम करने के थोड़ी देर बाद पानी पीने गया था। जब वह लौटकर वापस आ गया तो बच्चों ने शोर मचाया और माली हरपाल को घटना के बारे में बताया। हरपाल ने अंजु नाम की एक टीचर को इस बारे में बताया और फिर अपना काम करने चला गया। आपको बता दें कि इसके पास प्रद्युम्न को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

स्कूल के बाथरूम में हुई थी प्रद्युम्न की हत्या

स्कूल के बाथरूम में हुई थी प्रद्युम्न की हत्या

गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या हुई थी। बच्चे का गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या का मुख्य आरोपी बस का कंडक्टर अशोक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्कूल को तीन महीने के लिए टेक ओवर करने का भी आदेश दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+