Ryan School Case: स्कूल मैनेजर ने Supreme Court से कहा - हरियाणा के बाहर ट्रांसफर कर दें केस
गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम के प्रद्युम्न हत्याकांड में गिरफ्तार फ्रांसिस थॉमस ने अनुरोध किया है कि उनका मामला हरियाणा से बाहर ट्रांसफऱ कर दिया जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट में रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन की ओर से वकील केटीएस तुलसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट में ट्रासंफर कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सोमवार (18 सितंबर) को की जाएगी। बता दें कि सोहणा के वकीलों ने घटना के अगले दिन यानी 9 सितंबर को ही एक पत्र के जरिए यह स्पष्ट कर दिया था कि वो इस मामले में किसी भी आरोपी की ओर से अदालत में नहीं जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में केटीएस तुलसी ने बताया कि सोहणा में वकीलों को जाने से रोका जा रहा है।

बता दें कि फ्रांसिस को 9 सितंबर के दिन ही गिरफ्तार कर सोमवार (11 सितंबर) को अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है।
रायन इंटनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर का शव शुक्रवार (8 सितंबर) को स्कूल के टॉयलेट से मिला था। पुलिस ने इस मामले में स्कूल बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन प्रद्युम्न के परिवार वालों का कहना है कि वो इस गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है। प्रद्युम्न के परिवार वालों ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन कुछ छिपा रहा है, जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। वैसे राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी जांच का आदेश दिया है। जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार शाम को गुरुग्राम के डीसी के पास जमा करा दी गई है। जिसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की कई खामिया उजागर हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications