Pradyuman Case: CBI के सामने सवाल- पुलिस ने छिपाया या छात्र ने झोंकी आंखों में धूल!
Recommended Video

Pradyuman Case - गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के दौरान यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस ने खुद आरोपी को बचाया या फिर 11वीं के छात्र ने पुलिस को धोखा दिया। CBI के अधिकारी, हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुग्राम पुलिस ने पहले इस मामले की जांच की थी। अपनी जांच में पुलिस ने कहा था कि स्कूल का बस कंडक्टर अशोक कुमार ने प्रद्युम्न की हत्या की थी। फिर जब CBI को जांच सौंपी गई तो उनकी जांच में 11वीं के छात्र को हत्यारोपी बताया गया। गुरुग्राम पुलिस के साथ इस मामले में जांच के दौरान CBI ने पूछा कि आखिर कुछ सबूत कैसे गायब हो गए? CCTV और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की गई। CBI का कहना है कि वो पुलिस पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। वो सिर्फ उन सबूतों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं जो फिलहाल गायब हैं।

जब आरोपी ने बदल दिया था प्लान
Pradyuman Case - CBI की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि हत्या करने के कुछ मिनट पहले ही हत्यारोपी छात्र ने अपना प्लान बदल दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। आरोपी छात्र ने मामले में शामिल जांच अधिकारियों को बताया कि वो अपने ओर से किए जाने वाले कृत्य के लिए चिंतित था। इतना ही नहीं छात्र ने बताया कि वो यह भी सोच रहा था कि अगर कोई यही उसके भाई के साथ ऐसा करेगा तो उसे कैसा महसूस होगा।

ताकि परीक्षा टल सके
Pradyuman Case - बता दें कि शनिवार (11 नवंबर) को हत्यारोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे 23 नवंबर तक के लिए फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेजा गया है। CBI ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या इसलिए की थी ताकि परीक्षा और पैरेंट्स टीचर मीटिंग टल सके।

इंटरनेट पर किया था हत्या करने के प्रकार
Pradyuman Case - इससे पहले यह बात सामने भी आई थी कि हत्यारोपी छात्र ने इंटरनेट पर भी जहर के प्रकार और उससे हत्या करने कैसी की जाए, जैसी चीजें सर्च की थी। अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी कि ' छात्र ने जांच अधिकारियों से कहा कि उसने जहर से हत्या करने की योजना को अमल में लाने का इरादा छोड़ दिया।

7 सितंबर को खरीदी चाकू
Pradyuman Case - 7 सितंबर को उसने अनाज मंडी के पास से ही एक चाकू खरीदा। हालांकि उस वक्त तक भी वो इस पशोपेश में था कि निर्दयता से किसी की हत्या कैसे की जाए? उसने फिर सोचा कि स्कूल के वाटर टैंक में जहर मिला दिया जाए, उसके बावजूद वो अपनी जेब में 8 सितंबर को चाकू रख कर ले गया।'












Click it and Unblock the Notifications