Pradyuman murder case: CBSE ने रायन स्कूल को भेजा कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने 15 दिन के भीतर स्कूल से नोटिस का जवाब देने को कहा है। सीबीएसई ने 8 सितंबर को स्कूल के टॉयलेट में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले में ये नोटिस भेजा है।

गुरुग्राम में दूसरी कक्षा के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले में स्कूल पर लापरवाही के आरोपों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त है। इससे पहले बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सुरक्षा से जुड़े निर्देश जारी कर इनका सख्ती से पालन करने के आदेश भी दिए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन ना मानने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
सीबीएसई ने स्कूलों को भेजी गाइडलाइन में कहा है कि परिसर में सीसीटीवी लगाएं और सुनिश्चित करें कि वो हमेशा चालू हालत में रहें। शिक्षक, सुरक्षाकर्मी, कर्मचारी, माली, बस ड्राइवर समेत सभी उन लोगों का वेरिफिकेशन कराएं, जो स्कूल में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ स्टाफ के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि दो महीने के भीतर स्थानीय पुलिस से स्कूल परिसर और स्कूल स्टाफ का सेफ्टी और सिक्योरिटी ऑडिट कराकर रिपोर्ट सीबीएसई वेबसाईट पर अपलोड करें।
आपको बता दें कि आठ सितंबर को गुरुग्राम के भोंडसी में नामी रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की टॉयलेट में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्कूल की एक बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। प्रद्युम्न के माता-पिता और स्कूल के दूसरे छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में जो खुलासे हो रहे हैं, उनमें भी स्कूल की लापरवाही की बात सामने आई है। इस पूरे मामले पर सीबीएसई सख्त है।
पढ़ें- Ryan School केस पर सीबीएसई सख्त, स्कूलों को जारी की गाइडलाइन, ना मानने पर रद्द होगी मान्यता
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications