Recreation: आरोपी अशोक ने CBI को बताया कि 'कैसे उसने प्रद्युमन की हत्या की'
Recommended Video

गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार को स्कूल में 4 घंटे तक सबूत इकठ्ठे किए। इस दौरान सीबीआई अपने साथ आरोपी बस कंडक्टर अशोक को भी स्कूल लेकर गई थी। सीबीआई ने स्कूल के अंदर प्रद्युम्न की हत्या के सीन को रीक्रिएट किया और आरोपी अशोक ने बताया कि उसने कैसे प्रद्युमन की हत्या किया।

रविवार दोपहर में सीबीआई अधिकारियों की टीम आरोपी अशोक को लेकर स्कूल में पहुंची। अशोक के साथ ही सीबीआई स्कूल के माली हरपाल को अपने साथ लेकर गई थी। स्कूल के अंदर हत्या के पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया गया। इस दौरान आरोपी अशोक को आमने सामने करवाकर भी पूछताछ की गई। बता दें कि अशोक के साथ माली हरपाल में हत्या में शामिल होने का शक है।
अशोक और हरपाल से पूछताछ के बाद सीबीआई ने स्कूल का मुआयना करके कुछ और सबूत इकठ्ठे किए। करीब तीन घंटे तक स्कूल में गुजारने के बाद सीबीआई टीम वापस चली गई। सीबीआई इस मामले में अब स्कूल रीजनल हेड व एचआर हेड को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। बता दें कि सीबीआई इन दोनों पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications