Pradyuman Murder Case: सामने आई कंडक्‍टर अशोक के मामा की ऑडियो क्लिप और फिर घूम गई पूरी कहानी

Recommended Video

    Pradyuman Case: Viral हो रही है Ashok के मामा की Audio Clip, listen here । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। Pradyuman Murder Case में नया ट्विस्ट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो हत्यारोपी अशोक कुमार के मामा ओपी चोपड़ा का है। चोपड़ा, अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की रडार पर हैं। कुमार के चाचा चोपड़ा का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद CBI ने तलब किया है। इस क्लिप में चोपड़ा कथित तौर पर Ryan International School के 11वीं के हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार से बात की है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर चोपड़ा हत्यारोपी 11वीं के छात्र के परिवार से कोई डील कर रहे हैं। समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के अनुसार चोपड़ा से बातचीत की जिसमें उन्होंने यह स्वीकार किया हत्यारोपी छात्र के परिवार के साथ बात की थी लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इनका इस केस कोई ताल्लुक है। टाइम्स नाऊ के अनुसार चोपड़ा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह वही परिवार है। वो हमारे गांव के हैंष जिसके चलते ही मैंने उनसे पूछा कि वो कौन हैं! मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है कि वो इस केस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि स्कूल स्टाफ गैर जिम्मेदार है और आरोप लगा रहा है।

    सारा दोष स्कूल पर ही डाल देंगे- चाचा

    सारा दोष स्कूल पर ही डाल देंगे- चाचा

    मिली जानकारी के अनुसार चोपड़ा और हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार का तीन ऑडियो वायरल हुआ है। पहले ऑडियो में कथित तौर पर हुई बातचीत में अशोक के मामा ने कहा है कि हम इस मामले में नया मोड़ देंगे और सारा दोष स्कूल पर डाल देंगे। यह स्कूल की ओर से किया गया है। जिस पर आरोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि हां ये स्कूल की ओर से ही किया गया है।

    'वक्त आने पर बाताउंगा कि क्या करना है'

    'वक्त आने पर बाताउंगा कि क्या करना है'

    वायरल ऑडियो में चोपड़ा से छात्र के रिश्तेदार ने पूछा कि आप मुझे बताएं कि इस मामले से कैसे निपटें दिस पर चोपड़ा ने कहा कि वक्त आने पर बाताउंगा कि क्या करना है, अभी जल्दीबाजी मत करो। रिश्तेदार ने फिर पूछा कि आप बताएं, जिस पर चोपड़ा ने कहा कि वो बताएगा कि कौन लोग उसकी मदद करेंगे।

    सीबीआई को जांच करने दीजिए

    सीबीआई को जांच करने दीजिए

    चोपड़ा ने कथित तौर पर कहा है कि मुझे मेरे भांजे अशोक को इस मामले से निकालना है। उसने कहा कि वकील साहब (आरोपी छात्र के पिता) से कहें कि वो परेशान न हों नहीं तो वो बच्चे को खो देंगे। उम्मीद मत छोड़िए। मामला सीबीआई का है। अगर ये स्थानीय पुलिस का मामला होता तो कब का सॉल्व हो गया होता अब सीबीआई का मामला है तो उसे जांच करने दीजिए।

     प्रिंसिपल की गलती है

    प्रिंसिपल की गलती है

    चोपड़ा ने रिश्तेदार से कथित तौर पर कहा है कि जब उसने ड्राइवर और माली से बात की तो दोनों ने कहा कि आपका बच्चा निर्दोष है। प्रिंसिपल की गलती है। उन्होंने इस मामले में बच्चे को फंसा दिया।

    बदला मामले का रुख

    चोपड़ा और रिश्तेदार की कथित बातचीत के बाद अब मामला बदल गया है। बता दें कि चोपड़ा अशोक की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार वो परिवार के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों जो अशोक के जमानत की सुनवाई हो रही है उसमें भी वो जा रहे हैं। ऐसे में मामले का रुख बदल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+