'ग्रेटर टिपरा लैंड' पर TIPRA Motha प्रमुख की दो टूक, बोले- कैसे भूलेंगे पूर्व रॉयल की गरिमा?

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत माणिक्य देबबर्मन ने कहा है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले धरती के पुत्र हैं। सरकार से वे केवल त्रिपुरा के संवैधानिक समाधान के लिखित आश्वासन की शर्त पर वार्ता करेंगे।

Pradyot Manikya Debbarman

त्रिपुरा में ग्रेटर टिपरा लैंड (Greater Tipra Land) का मुद्दा इस बार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में काफी भारी पड़ा। जबकि टिपरा मोथा को इस मुद्दे का सहारे कई सीटों पर सफलता मिली। त्रिपुरा में भाजपा के बाद टिपरा मोथा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। चुनावों में सफलता के बाद टिपरा मोथा पार्टी ने रविवार कहा कि वह राज्य के लिए संवैधानिक समाधान के आधार पर भाजपा के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

टिपरा मोथा (TIPARA Motha) प्रमुख व पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मन (Pradyot Manikya Debbarman) ने रविवार को कहा कि उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के बयान को सुना है। वे टिपरा मोथा से बातचीत करना के लिए तैयार हैं। माणिक्य देबबर्मन ने कहा, "अगर वे (मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा) हमें सम्मान और सम्मान के साथ बुलाते हैं, तो हम उनके साथ बातचीत के लिए बैठेंगे, लेकिन किसी पद के आधार पर नहीं। हम त्रिपुरा के संवैधानिक समाधान के आधार पर ही उनसे बात करेंगे"।

दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा था कि टिपरा मोथा की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर केंद्र और त्रिपुरा सरकार को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमपी के बीच बातचीत फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन यह संवैधानिक ढांचे के तहत होनी चाहिए न कि त्रिपुरा को विभाजित करने की शर्त पर।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इस बार में टिपरा लैंड का मुद्दा जोर शोर से उठाने वाली पार्टी टिपरा मोथा 13 सीटों को साथ राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी बनी। जबकि भाजपा को 60 में से 33 सीटें मिलीं। पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मन ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के टिपरा मोथा के फिर से साथ बातचीत फिर से शुरू करने के प्रस्ताव के बाद कहा, "हम त्रिपुरा के मूल निवासी हैं। संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले हम धरती के पुत्र हैं। यदि वे त्रिपुरा के संवैधानिक समाधान पर लिखित आश्वासन के लिए तैयार हैं"।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Controversy: परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+