बाहुबली की नकल करने के चक्कर में गई जान, झरने से छलांग लगाते ही मौत
मुंबई। लोग फिल्मों की कहानियों से प्रेरित होते है। फिल्मी हीरो की तरह बनना चाहते है। फिल्मों में उनके स्टंट को देखकर उसे कॉपी करना चाहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना उन्हें बहुत महंगा पड़ता है। फिल्म 'बाहुबली' के एक स्टंट की कॉपी करना मुंबई के एक बिजनेसमैन को भारी पड़ा। 'बाहुबली' के एक सीन को कॉपी करने के चक्कर में युवक की जान चली गई।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के रहने वाले इंद्रपाल पाटिल ने बाहुबली में उस सीन की कॉपी करने की कोशिश की, जिसमें फिल्म के अभिनेता एक ऊंचे झरने से कूदते हैं। इस सीन को कॉपी करते हुए इंद्रपाल ने भी लाहपुर के माहुली फोर्ट के एक झरने से छलांग लगा दी, लेकिन इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
इंद्रपाल के दोस्तों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 14 जुलाई को वो अपने दोस्तों के साथ वहां घूमने आया था। जैसे ही उसने वो झरना देखा वो बिना कुछ सोचे समझे ऊंचाई पर चढ़ गया। इंद्रपाल ने उस झरने के एक हिस्से से दूसरी ओर ठीक उसी तरह से छलांग लगाईं जैसे प्रभास ने फिल्म में लगाई थी।
लेकिन नीचे कूगने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस झरने से कूदने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। लोग यहां आकर स्टंट करने लगते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं। वहीं इंद्रपाल के भाई ने इस मौत के पीछे साजिश करार देते हुए कहा है कि उनके भाई को स्टंट करने का शौक नहीं था। उसे किसी ने धक्का दिया दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications