बेंगलुरू में दो दिन बिजली रहेगी गुल, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया की ये लिस्ट
बेंगलुरु में आज और कल होगी बिजली कटौती, देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार और बुधवार को बिजली कटौती की जा रही है। बेंगलुरू विद्युत आपूर्ति कंपनी (BESCOM) ने आज और कल बेंगलुरू के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही BESCOM ने बेंगलुरू के उन क्षेत्रों की लिस्ट जारी की है जहां 20 और 21 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानें क्यों नहीं आएगी बिजली
बीईएससीओएम की वेबसाइट पर ये जानकारी अपलोड की गई है। जिसके अनुसार कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केटीपीसीएल) द्वारा किए जा रहे रखरखाव कार्यों के बीच बेंगलुरु के कई इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बिजली नहीं आएगी।
तीन महीने पर जो रखखाव का काम होता है उसके तहत ये काम किया जा रहा है। रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते बेंगलुरू के कई क्षेत्रों में बिजली काटी जाएगी। हालांकि बिजली विभाग ने बेंगलुरू के उन क्षेत्रों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है जो मंगलवार और बुधवार को प्रभावित हो सकते हैं।
20 जून मंगलवार को इन क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी
कोरमंगला, नेत्रवती, स्टेशन सहायक, ज्योति निवास कॉलेज, गोदावरी ब्लॉक, किर्लोस्कर, कपिला ब्लॉक, जज ब्लॉक, प्राण दया सांगा, कल्याण मंतपा, केएमएल विलेज, रहेजा टावर्स, फोरम मॉल, बीडब्ल्यूएसएसबी, गोल्फ लिंक लाइन-2, केएसआईटी कॉलेज, 8th ब्लॉक अंजनापुरा, बुनकर कॉलोनी, पूर्वांकरा अपार्टमेंट, अमृतनगर, वड्डापाल्या, केंबथहल्ली और उप-स्टेशन के आसपास के क्षेत्र, इसरो लेआउट, इसरो लेआउट औद्योगिक क्षेत्र, कुमारस्वामी लेआउट, विट्ठल नगर, विक्रम नगर, इलियाज़नगर, येलाचेनाहल्ली और आसपास के क्षेत्र, केम्पापुरा, अग्रहारा लेआउट , डिफेंस लेआउट, फॉर्च्यून ए ब्लॉक, पाई हाउस, ब्यात्रयनपुरा, यूएएस लेआउट, टेलीकॉम लेआउट, माइलस्टोने क्षेत्र शामिल है।
इसके अलावा हीरानंदानी अपार्टमेंट, हिरियुर, आदिवाला, आदिवलाल फार्म, नंदीहल्ली, लक्कनाल, भोवी कॉलोनी, टीजी कॉलोनी, थिरुमाला नगर, बब्बर, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, हिरियुर , अक्षय फूड पार्क, मल्लाघट्टा, चेंदुरु, कल्लनकेरे, लोकमनहल्ली, देवनहल्ली, कुंदन, विजयपुरा, जंगमकोट्टे और ब्रिगेड ऑर्चेड, बेगुर, विद्यानगर, बुदिगेरे, जलमंगला, अक्कुर, तदिकावागिलु, क्यसापुरा, सोलर आईपीपी और आसपास के क्षेत्र, उप-स्टेशनों से पोषित क्षेत्र अडागल, रायलपडु और गोनीपल्ली एरिया शामिल है।
21 जून यानी बुधवार को बेंगलुरू के इन एरिया में बत्ती रहे गुल
मायकोनोस ब्लॉक 2, 3 और 4, क्लब हाउस, सेंटोरिनी - 2, ब्लॉक 10, सेरेनिटा ब्लॉक 13, पैराडाइज ब्लॉक 3, ब्लॉक 17, ब्रिगेड नॉर्थ्रिज, संपीगेहल्ली पुलिस स्टेशन, चोक्कानहल्ली लेआउट, बसवलिंगप्पानगर, हेगड़ेनगर, बालाजी कृपा लेआउट, शिरडी साई राम लेआउट, बीडीएस लेआउट, रेलवे मुख्य लेआउट, थिरुमेनहल्ली, भारती शहर, नंदनवन लेआउट, मणिपाल, पुलिस क्वार्टर, केम्पेगौड़ा लेआउट, नागनहल्ली, केएनपी लेआउट, हुजभवन, थिम्मनहल्ली, मन्नेकोटे, बंजीगेरे, अज्जनहल्ली, वलसे, गुड्डाडकपलेकोडिहल्ली, मन्नेकोट, हिरेहल्ली, गिरियममनहल्ली , मारुथिनगर, चिकममानहल्ली, कोडिहल्ली, चिक्काहल्ली, बुक्लोराहल्ली गरानी क्रॉस, मन्नेकोट, होसाहल्ली, मारेनहट्टी, एन. देवराहल्ली एरिया शामिल है।
इसके अलावा भीमनकेरे थिप्पैयानाकोटे, केरेयागलहल्ली, बेदारेड्डीहल्ली, देवारेड्डीहल्ली, होन्नुरु तालुक, हंडानाकेरे और हुलियारु, मथिघट्टा, अम्मानहल्ली, येनेगेरे, कमलापुरा, कैमारा, उप्पिनाकट्टे, मल्लिगेरे, होसुरू, केंगलापुरा, सोरालामावु, कोरागेरे, केनकेरे, चिकममनहल्ली, ओडेयारपुरा, होनेनहल्ली, करनाहल्ली, ऑनर्स अगेरे, यादवनी, उंगरा, अर्जुनहल्ली , पल्लेरायणहल्ली, बेनावारा, डोड्डालहल्ली, जीआरटी ज्वैलर्स, चेलुरु, होसाकेरे, हागलावाडी और नंदीहल्ली, येलनाडु, सिंगापुर, चिक्काबिदारे, नंदीहल्ली, लिंगप्पनहल्ली, मटिहल्ली, कल्लहल्ली, सीगेबागी, केशवपुरा, होसल्ली, सोमज्जनपाल्या और बोरकानालु एरिया में बिजली आर्पूर्ति प्रभावित रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications