40 लाख यूजर्स के लिए राहत की खबर, 70 दिनों बाद कश्मीर में आज से शुरू होगी मोबाइल फोन की सर्विस

40 लाख यूजर्स के लिए राहत की खबर, 70 दिनों बाद कश्मीर में आज से शुरू होगी पोस्टपेड मोबाइल सर्विस

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद 70 दिनों के बाद एक बार फिर से मोबाइल सर्विसेज शुरू होने जा रही है। 70 दिनों के बाद पोस्टपेड मोबाइल फोन की सर्विस शुरू होगी। धारा 370 हटाए जाने के बाद मोबाइल-इंटरनेट सर्विसेज पर पाबंदी लगा दी गई थी, जिसके बाद अब धीरे-धीरे वहां स्थिति सामान्य होने पर इन सर्विसेस को शुरू किया जा रहा है।

Postpaid Mobile Service Resume in Jammu and Kashmir After 70 Days of Article 370 Revoked

कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद आज से यहां पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा बहाल हो जाएगी। इससे करीब 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल धारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में यहां सभी लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं जबकि कुपवाड़ा व हंदवाड़ा में मोबाइल फोन भी काम कर रहे हैं। एएनआई के मुताबिक दोपहर 12 बजे से घाटी में पोस्टपेड मोबाइल सर्विस की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

इससे पहले धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी में हिंसा फैलने के डर से 5 अगस्त को सभी तरह की संचार सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर सरकार ने घाटी के पहले सभी लैंडलाइन टेलीफोन चालू कर दिए थे। 17 अगस्त को घाटी में आशंकि रूप से लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई थीं। वहीं 4 सितम्बर को इसे पूरी तरह बहाल कर दिया गया था। हालांकि मोबाइल फोन व इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहा। अब आज मोबाइल फोन की सेवा शुरू कर दी जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। इस सेवा के शुरू होने के बावजूद फिलहाल 20 लाख से अधिक मोबाइल फोन और अन्य इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+