सोशल नेटवर्किंग साइट टंबलर पर अब नहीं दिखाई देगी अश्लील सामग्री
सोशल नेटवर्किंग साइट टंबलर ने अपनी साइट पर मौजूद सभी तरह की अश्लील सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. 17 दिसंबर से साइट पर ऐसी कोई भी सामग्री दिखना बंद हो जाएगी.
बच्चों के शोषण की तस्वीर को टंबलर ने अपने फ़िल्टर के रूप में इस्तेमाल किया, जिसे एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता था. इसके कुछ हफ्तों बाद ही ये नई पॉलिसी बनाई गई.
साइट के सीईओ जेफ़ द'ओनोरियो ने बताया कि वो साइट में सुधार करना चाहते थे और ये गाइडलाइन इसी का नतीजा है.
नई कम्युनिटी गाइडलाइन के तहत यूज़र्स 'मानव जननांग या महिला के निप्पल' को अपलोड नहीं कर सकते.
हालांकि "कलात्मक, शैक्षणिक, समाचार योग्य या राजनीति" से जुड़ी किसी भी तरह की न्यूडिटी या पोस्ट को साइट से हटाया नहीं जाएगा.
जो यूज़र्स अडल्ट कंटेंट पोस्ट करेंगे उन्हें एक नोटिस मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि प्रतिबंध के ख़िलाफ़ अपील कैसे करें.
इससे पहले मैच्योर कंटेंट मिलने पर इंडोनेशिया में एक दिन के लिए साइट को बैन कर दिया गया था, जबकि साउथ कोरिया ने अपनी सर्विस पर अडल्ट कंटेंट में सुधार करके उसे बेहतर बनाने के लिए कहा था.












Click it and Unblock the Notifications