मशहूर सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर केवी आनंद का 54 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर केवी आनंद का 54 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: मशहूर सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर केवी आनंद का निधन हो गया है। 30 अप्रैल की सुबह 3 बजे केवी आनंद ने चेन्नई में अंतिम सांस लीं। रियाज अहमद के अनुसार, केवी आनंद को कार्डियक अरेस्ट आया था। वह 54 वर्ष के थे। केवी आनंद के अचानक निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स को भारी झटका लगा है। केवी आनंद को एक्शन थ्रिलर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था। उन्होंने Ayan और Anegan जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक केवी आनंद को शुक्रवार की सुबह 3 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया है। उन्हें कल रात सीने में तेज दर्द महसूस हुआ था। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में एडमिट किया गया था।

KV Anand

जानिए डायरेक्टर केवी आनंद के बारे में?

केवी आनंद ने अपने करियर की शुरुआत एक फ्रीलांसर फोटो जर्नलिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने प्रमुख पत्रिकाओं में काम किया। 90 के दशक में केवी आनंद सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम से मिले और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद केवी आनंद ने गोपुरा वसालिले,अमरान,देवर मगन और थिरुडा थिरुडा, जैसी फिल्मों में असिस्टेंट सिनेमेटोग्राफर के रूप में काम किया।

केवी आनंद ने 1994 में निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म तत्माविं कोम्बथ में बतौर सिनेमेटोग्राफर काम किया। केवी आनंद की ये पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक सिनेमेटोग्राफर के रूप में काम किया था। केवी आनंद ने फिल्म में अपने काम के लिए बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है।

केवी आनंद की पहली तमिल फिल्म कधल देशम 1996 में आई थी। नेरुकु नेर, मुधलवन, बॉयज एंड शिवाजी: द बॉस जैसी फिल्मों में केवी आनंद ने सिनेमेटोग्राफर के रूप में काम किया है।

केवी आनंद ने एक फोटो जर्नलिस्ट और सिनेमेटोग्राफर के रूप में अच्छा खासा अनुभव लेने के बाद निर्देशक (डायरेक्टर) बनने का फैसला किया। केवी आनंद ने अपनी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म काना कांडेन बनाया। हालांकि फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले और फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन आनंद ने अपना काम जारी रखा। 2009 में केवी आनंद ने बतौर डायरेक्टर अपनी दूसरी फिल्म ''अयान'' बनाया जो ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में सूर्या और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। अयान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म थी। केवी आनंद ने बतौर डायरेक्ट आखिरी फिल्म कप्पन बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+