नहीं रहे 'अथीस्ट कृष्णा', पीएम मोदी की डांस करती मीम से हुए थे फेमस! सोशल मीडिया पर शोक की लहर
Atheist Krishna: सोशल मीडिया की भीड़ में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ हंसी नहीं लाते, बल्कि दिल को छू जाते हैं। उनमें से एक थे अथीस्ट कृष्णा। एक ऐसा नाम जिसने फोटोशॉप के ज़रिए मीम बनाने की कला को नए मुकाम पर पहुंचाया। उनका मज़ाक कभी भी कड़वा नहीं होता था, बल्कि उसमें एक मीठी सी मुस्कान छुपी होती थी। लोकप्रिय फोटोशॉप आर्टिस्ट और मीम क्रिएटर अथीस्ट कृष्णा का निधन हो गया है।
उनका सबसे ज्यादा चर्चित वीडियो तब वायरल हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी खुद उसे देखकर मुस्कराए और शेयर भी किया। लेकिन अब वही मीम की दुनिया हमेशा के लिए चुप हो गई है। न्यूमोनिया से जूझ रहे कृष्णा का निधन हो गया। यह खबर उनके फॉलोअर्स और सोशल मीडिया परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। वे न्यूमोनिया से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई थी। कई बड़े इन्फ्लुएंसर, नेता और सेलिब्रिटीज ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

"जिंदा बचा तो चमत्कार होगा..."
एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि कुछ दिन पहले कृष्णा ने उन्हें मैसेज कर कहा था कि उन्हें न्यूमोनिया हो गया है, फेफड़ों में पानी भर गया है और ऑपरेशन की जरूरत है। उन्होंने लिखा, "अगर मैं बच गया तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।" बुधवार को उस यूजर को कृष्णा के भाई का मैसेज आया कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे।
ये भी पढ़ें: केरल के पूर्व CM V.S Achuthanandan का निधन, भारत के 'फिदेल कास्त्रो' के नाम से थे चर्चित
Woke up to the terrible news of @Atheist_Krishna passing away.
— tere naina (@nainaverse) July 23, 2025
He was one of the kindest people I met on this platform. On 10th July, he told me he was unwell and needs to be operated.
He caught pneumonia.
At that time, he said “it would be a miracle if I survive this.”
I… pic.twitter.com/Fmo6AJFZhW
ओडिशा से लेकर हैदराबाद तक का सफर
कृष्णा मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे, लेकिन बाद में विशाखापत्तनम और हैदराबाद में बस गए थे। वे अपने मजेदार मीम्स और फोटोशॉप विडियोज के लिए सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर थे। उनका एक खास वीडियो, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी रैपर लिल याची की स्टेज एंट्री पर नाचते हुए दिखाया गया था, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। खुद पीएम मोदी ने भी इसे शेयर किया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी तारीफ
पीएम मोदी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था,"जैसे आप सभी ने मजा लिया, मैंने भी खुद को डांस करते देखकर खूब एंजॉय किया। चुनावी मौसम में ऐसी क्रिएटिविटी देखना वाकई आनंददायक है।" यह मीम लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सामने आया था और इसके बाद कृष्णा की लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी।
अक्षय कुमार ने की थी हौसला अफज़ाई
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी कृष्णा के काम की सराहना की थी। उन्होंने न सिर्फ उनके मीम्स की तारीफ की थी, बल्कि यह भी बताया था कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री को कृष्णा का एक मीम दिखाया था, जिसे देख PM ने भी दिल खोलकर हंसी की थी। अक्षय ने लिखा था, "आपका साफ-सुथरा और मजेदार काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है। इसी तरह मेहनत करते रहिए।" कृष्णा ने जवाब में लिखा था, "वाउ! ट्विटर पर मेरे लिए ये सबसे बड़ी बात है।"
"जज्बातों में लिपटी तस्वीरों की भाषा"
कृष्णा को श्रद्धांजलि देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उनकी क्रिएटिविटी में मजाक के साथ-साथ भावना भी होती थी। लेखक आनंद रंगनाथन ने उन्हें याद करते हुए कहा, "कृष्णा एक शानदार सोच वाले इंसान थे। उनकी बनाई तस्वीरें चेहरे पर मुस्कान के साथ एक संदेश भी छोड़ जाती थीं।"
एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रूपाली गांगुली ने लिखा, "Atheist Krishna केवल व्यंग्य के मास्टर नहीं थे, वे जज्बातों की तस्वीरें बनाते थे। आज टाइमलाइन कुछ सूनी सी लग रही है।"
ये भी पढ़ें: CoinDCX Hacked: साइबर हमले ने उड़ाए CoinDCX के करोड़ों रुपये, कंपनी बोली – हम खुद करेंगे भरपाई












Click it and Unblock the Notifications