कश्मीर में शांति से बौखलाए आंतकी, G20 बैठक को लेकर धमकी, पुंछ हमले के लिए PFF जिम्मेदार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए हमले को लेकर उत्तरी कमान ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।

Poonch Terror Attack: गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। उनकी तैनाती इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश के हिट स्क्वाड PAFF ने ली है।
जम्मू कश्मीर के पुंछ में भिंबर गली क्षेत्र में सैन्य वाहन पर गुरुवार को आतंकियों ने हमला किया। इस हमले के बाद PAFF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर ने इंटरनेट मीडिया पर एक बयान जारी किया। जिसमें आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही कश्मीर में जी-20 बैठक को भी निशाना बनाने की धमकी दी।
दरअसल, PAFF जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन है। इसे जैश-ए-मोहम्मद और अल-बदर का हिट स्क्वाड माना जाता है। माना जाता है कि इस आतंकी संगठन में हरकत, तहरीक-उल-मुजाहिदीन और हिजबुल के कुछ आतंकी भी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। भीमबेर गली से संगीओत की ओर जा रहे जवानों के वाहन पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में घायल जवानों का राजौरी के सेना अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के सेना के वाहन पर आतंकियों ने तीन तरफ से फायरिंग की। इसके बाद ग्रेनेड से हमला किया गया। जिससे वाहन के फ्यूल टैंक में आग लग गई।
उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा गया कि घटना राजौरी सेक्टर में दोपहर करीब तीन बजे हुई। दरअसल, ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब भारत इस साल जी-20 समिट की अध्यक्षता करने जा रहा है। जी20 को दो बैठकें श्रीनगर और लद्दाख के लेह में प्रस्तावित हैं। लेह में 26 से 28 अप्रैल और श्रीनगर में 22 से 24 मई को बैठक होगी। पुंछ में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए यहां होने वाली जी 20 देशों की बैठक को लेकर भी आतंकी संगठन ने धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications