पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, बोलीं- मैं एक नहीं दो बातों से परेशान

नई दिल्ली। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam pandey) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है। पूनम ने कहा है कि जब मैं अपना इंस्टा लॉग-इन नहीं कर सकीं तो मुझे इसका अहसास हुआ कि किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया है। अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरों शेयर करने के लिए चर्चा में रहने वाली पूनम ने कहा है कि मैं दो बातों को लेकर परेशान हो रही हूं। एक तो मुझे अकाउंट के गलत इस्तेमाल को लेकर डर रहा है और दूसरा मैं फैंस से ना जुड़ पाने की वजह से परेशान हूं।

अकाउंट वापस लेने की कोशिश में लगी हूं

अकाउंट वापस लेने की कोशिश में लगी हूं

पूनम ने कहा है कि फॉलोवर्स इस बात का ध्यान रखें कि अकाउंट मैं नहीं चला रही हूं तो कोई प्रतिक्रिया ना दें। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अधिकारियों से संपर्क कर ये कोशिश कर रही हैं कि उनका एकाउंट उन्हें वापस मिल जाए। उनका कहना है कि अकाउंट हैक कर उन्हें उनके फॉलोवर्स से गलत तरीके से दूर किया जा रहा हैं। उन्हें चिंता है कि हैकर इसका गलत इस्तेमाल ना करे। उन्होंने एक नया पेज भी बनाया है।

पति से रिश्तों को लेकर भी चर्चा में

पति से रिश्तों को लेकर भी चर्चा में

पूनम पांडे हाल ही में अपनी शादी और पति से रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही पूनम पांडे ने पति पर मारपीट का आरोप लगाकर उनकी रिपोर्ट कर दी। इसके बा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। कुछ दिनों पहले ही गोवा में उनको और उनके पति सैम को अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

कई सितारों का इंस्टा हुआ हैक

कई सितारों का इंस्टा हुआ हैक

सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाने वाली पूनम पांडे से पहले भी कई सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका है। कुछ समय पहले उर्मिला मातोंडकर और सुष्मिता सेन की बेटी का इंस्टा हैक हुआ था। फराह खान और विक्रान्त मैसी का भी हाल ही में इंस्टा अकाउंट हैक कर लिया गया था। कई दूसरे सितारे भी कई मौकों पर सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध का शिकार हो चुके हैं।

लड़की ने अमिताभ बच्चन से पूछा, कब बंद होगी कोरोना की कॉलर ट्यून, बिग-बी ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+