Poonam Kaur: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की इस फोटो पर मचा बवाल,जानिए कौन है यह महिला?

Poonam Kaur, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों तेलंगाना में चल रही है। 52वें दिन 'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगाना के महबूबनगर कस्बे के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई। शनिवार को इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने भी पदयात्रा की। राहुल गांधी के साथ पूनम कौर के पदयात्रा करने के बाद बवाल मच हुआ है। बीजेपी नेता प्रीति गांधी के अमर्यादित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रीति गांधी ने राहुल का मजाक उड़ाया

प्रीति गांधी ने राहुल का मजाक उड़ाया

एक्ट्रेस पूनम कौर ने तेलंगाना के महबूबनगर में धर्मपुर में कांग्रेस की पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान वह साथ राहुल गांधी के साथ चलती दिखीं। जिसके लेकर बीजेपी की महिला नेता प्रीति गांधी ने बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया। प्रीति गांधी ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि, अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए !प्रीति द्वारा शेयर की गई फोटो में पूनम कौर राहुल के हाथों में हाथ डालकर चल रही थीं।

कांग्रेस नेताओं ने प्रीति गांधी पर बोला जबरदस्त हमला

कांग्रेस नेताओं ने प्रीति गांधी पर बोला जबरदस्त हमला

इसी फोटो के जरिए प्रीति गांधी राहुल गांधी के चरित्र पर सवाल उठाती दिखीं। जिसके बाद अब कांग्रेस ने प्रीति गांधी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा कि, आप बिना समय गंवाए तुरंत अपना इलाज करवाइए। आपकी यह मानसिक स्थिति आपके परिवार व पड़ोस के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि, हां वह अपने परदादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और हमारे इस महान देश को एकजुट कर रहे हैं। इसके अलावा आपके बचपन के दुख गहरे हैं और आपका बीमार दिमाग इसका सबूत हैं। आपको इलाज की जरूरत है।

पूनम कौर ने प्रीति गांधी को सुनाई खरी-खोटी

पूनम कौर ने प्रीति गांधी को सुनाई खरी-खोटी

पूनम कौर ने भी प्रीति गांधी के ट्वीट का जवाब दिया है। पूनम ने लिखा कि,यह बिल्कुल आप का अपमान है, याद रखें प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति के बारे में कहा था। मैं फिसलकर गिरने ही वाली थी, लेकिन सर ने मेरा हाथ थाम लिया। बता दें कि, एक्ट्रेस पूनम कौर को राहुल गांधी के साथ देख सभी चौंक गए थे। क्योंकि पूनम कौर ने पहले तेलुगु देशम पार्टी के लिए काम किया है। पूनम कौर को 2017 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा राज्य हथकरघा के लिए एंबेसडर बनाया गया था।

कौन हैं पूनम कौर

कौन हैं पूनम कौर

जिसके बाद वे बीजेपी नेताओं के साथ दिखी थीं। अब एक्ट्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर सभी को हैरान कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पूनम कौर राहुल गांधी को हथकरघा मजदूरों की परेशानी बताने पहुंची थीं। राहुल गांधी ने सत्ता में आने के बाद हथकरघा उत्पादों पर जीएसटी को खत्म करने का वादा किया है। पूनम तमिन और तेलगू सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। हैदराबाद में पली-बढ़ी पूनम का दूसरा नाम दीपा नक्षत्र है। पूनम निफ्ट दिल्ली से पास आउट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+