स्वाति मालीवाल के तलाक पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, ट्वीट कर कही बड़ी बात

स्वाति मालीवाल के तलाक वाले ट्वीट पर अब पूजा भट्ट का रिएक्शन आया है...

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अपने पति से तलाक हो गया है। स्वाति मालीवाल ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। स्वाति मालीवाल के पति नवीन जयहिंद भी आम आदमी पार्टी के ही नेता हैं और हरियाणा में पार्टी की कमान संभाली हुई है। स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि जीवन का सबसे दुखद पल उस वक्त आता है, जब आपकी परियों वाली कहानी खत्म हो जाती है। मेरी हो गई है। स्वाति मालीवाल की इस पोस्ट को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'सबसे मजबूत पल वह होता है, जब आपके पास...'

'सबसे मजबूत पल वह होता है, जब आपके पास...'

स्वाति मालीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा भट्ट ने लिखा, 'और सबसे मजबूत पल वह होता है, जब आपके पास यह स्वीकार करने की हिम्मत होती है कि एक झूठ के साथ जीने की बजाय आपने ये कदम उठाया। मेरी कामना है कि आपको और ज्यादा शक्ति, सहानुभूति और मजबूती मिले।' स्वाति मालीवाल के ट्वीट को लेकर और भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

'नवीन और मेरे बीच तलाक हो गया'

इससे पहले बुधवार को स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'जीवन का सबसे दुखद पल उस वक्त आता है, जब आपकी परियों वाली कहानी खत्म हो जाती है। मेरी हो गई है। नवीन और मेरे बीच तलाक हो गया है। कभी-कभी सबसे अच्छे लोग भी एक साथ नहीं रह पाते। मैं नवीन को हमेशा मिस करूंगी और उस जीवन को भी मिस करूंगी, जो हम साथ बिता सकते थे। हर दिन मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे हमें और हमारे जैसे लोगों को इस दुख से निपटने की ताकत दें।'

Recommended Video

    Swati Maliwal का Husband Naveen JaiHind से Divorce, Twitter पर Emotional Message | वनइंडिया हिंदी
    केजरीवाल के आंदोलन से जुड़ीं थी स्वाति मालीवाल

    केजरीवाल के आंदोलन से जुड़ीं थी स्वाति मालीवाल

    आपको बता दें कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के एनजीओ 'परिवर्तन' से लेकर पर्यावरण के लिए काम करने वाले अंतराष्ट्रीय एनजीओ 'ग्रीनपीस' तक के लिए काम किया। अरविंद केजरीवाल के साथ जन वितरण प्रणाली में सुधार लाने और सूचना के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वाति ने काफी काम किया। आंदोलन के दौरान ही स्वाति नवीन जयहिंद ले मिलीं और दोनों ने शादी कर ली। नवीन जयहिंद भी लोकपाल आंदोलन के काफी पहले से केजरीवाल के साथ जुड़े रहे हैं।

    मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ की प्रमुख रह चुकी हैं स्वाति

    मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ की प्रमुख रह चुकी हैं स्वाति

    स्वाति मालीवाल जुलाई 2015 में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गईं थी। इसके बाद 2018 में उनका कार्यकाल अगले तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष बनने से पहले स्वाति मालीवाल दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री जन शिकायत प्रकोष्ठ की प्रमुख थीं। मुख्यमंत्री के जनता संवाद में आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं की थी। पिछली विधानसभा में स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों के MLA फंड के कामकाज की मॉनिटरिंग भी कर चुकी हैं।

    रह चुकी हैं इंडिया एगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी की मेंबर

    रह चुकी हैं इंडिया एगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी की मेंबर

    जन लोकपाल आंदोलन के लिए बनी इंडिया एगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी जिसमें अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, किरण बेदी आदि सदस्य थे, उसमें स्वाति मालीवाल सबसे कम उम्र की सदस्य थीं। 15 अक्टूबर 1984 को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जन्मीं स्वाति मालीवाल के पिता अशोक मालीवाल एयर फोर्स में रहे हैं जबकि मां संगीता मालीवाल वाइस प्रिंसिपल। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजिनियरिंग के आखिरी दिनों में ही वो केजरीवाल से मिलीं और इसके बाद उन्होंने समाजसेवा को करियर के तौर पर चुनने का फैसला किया।

    स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार की खोली पोल

    स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार की खोली पोल

    स्वाति मालीवाल अक्सर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर आंदोलन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 2012 के बसंत विहार गैंगरेप मामले में निर्भया के चारों दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग को लेकर अनशन किया था। स्वाति मालीवाल का अनशन 13 दिनों तक चला, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार को लेकर भी स्वाति मालीवाल ने छापेमारी करते हुए कई लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से निकाला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+