'बॉम्बे बेगम' विवाद पर पूजा भट्ट की सफाई, कहा- ड्रग्स सेवन को बढ़ावा नहीं देती ये सीरीज

नई दिल्ली: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम' रिलीज हुई थी। जिसमें पांच महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। रिलीज के बाद ही ये सीरीज भी विवादों में घिर गई। इसके एक सीन में 13 साल की बच्ची को ड्रग्स लेते दिखाया गया है। इसके अलावा नाबालिगों के कैजुअल सेक्स का भी सीन है। इस सीरीज में स्कूली बच्चों का जैसा रोल दिखाया गया था, उस पर बाल आयोग ने नेटफ्लिक्स को नोटिस भेज जवाब मांगा था। वहीं अब इस मामले में पूजा भट्ट ने सफाई दी। इस सीरीज के जरिए पूजा ने दो दशक बाद एक्टिंग फील्ड में वापसी की है।

Recommended Video

      Pooja Bhatt की Bombay Begums विवादों में घिरी, अब Actress ने दी सफाई । वनइंडिया हिंदी
      मुंबई

      इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा कि 1974 में मेरे पिता ने 'मंज़िलें और भी हैं' नाम से फिल्म बनाई थी, जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। फिर 1999 में मैंने 'जख्म' बनाया। उस दौरान सेंसर बोर्ड के प्रमुख ने इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में एनडीए सरकार में उस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला। तो, मुझे लगता है कि आखिरकार आपका इरादा हमेशा सत्ता में बैठे लोगों द्वारा समझा जाता है। वहीं संस्थाओं में भी तरह-तरह के लोग शामिल हैं। जिनका अपना पूर्वाग्रह, समझ और दुनिया देखने का तरीका अलग होता है।

      पूजा ने आगे कहा कि पहली बात तो ये कि बॉम्बे बेगम एक काल्पनिक कथा है। वहीं दूसरी ये 5 अलग-अलग महिलाओं की कहानी को बता रही है, जो उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर हैं। इसमें कोई 13 साल तो कोई 49 साल की है। मेरा मानना है कि जब भी मैं बॉम्बे बेगम को देखती हूं तो इसमें मुझे मेरी जीत नहीं दिखती। मुझे अमृतसर, नीदरलैंड, नैरोबी से मैसेज मिल रहे हैं। वे स्थान जो आमतौर पर पारंपरिक भारतीय सिनेमा को देखते रहते हैं, वे कहानी पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि आयोग के साथ बैठकर उनसे बात करनी चाहिए। पूजा के मुताबिक ये सीरीज किसी भी तरह से ड्रग्स के सेवन को बढ़ावा नहीं देती है।

      क्या कहा था बाल आयोग ने?
      बाल आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि नेटफ्लिक्स को बच्चों के संबंध में या बच्चों के लिए किसी भी सामग्री को स्ट्रीम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा नेटफ्लिक्स से इस मामले में सफाई मांगी गई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज पर विवाद का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर आई सीरीज तांडव पर जमकर बवाल हुआ था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+