कोरोना से हो रहीं मौतों पर भड़कीं पूजा भट्ट, कहा- 'पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हैं, क्योंकि...'

कोरोना से हो रहीं मौतों पर भड़कीं पूजा भट्ट, कहा- 'पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हैं, क्योंकि...'

मुंबई, 22 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। गुरुवार (22 अप्रैल) को देश में कोविड-19 के 3 लाख 14 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से हो रही मौतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। आम जनता से लेकर विपक्ष के नेता सेलेब्रिटी हर कोई नाकाम मेडिकल सिस्टम और सरकार को कोविड डेथ के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। इसी क्रम बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूजा भट्ट ने आरोप लगाया है कि इस महामारी के दौर में सरकार ने जनता को अकेला उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। पूजा भट्ट ने कहा है कि देश में मेडिकल सिस्टम और सरकार फेल हो गई है। पूजा भट्ट ने मौजूदा सरकार को नाकाम बताया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Modi सरकार पर भड़कीं Pooja Bhatt, पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे... | वनइंडिया हिंदी
    Pooja Bhatt

    पूजा भट्ट ने गुरुवार (22 अप्रैल) को किए अपने ट्वीट में लिखा है, ''क्या किसी को भी सर्वाइवर्स गिल्ट महसूस हो रहा है? ...क्योंकि मुझे तो ये जरूर फील हो रहा है। हर मौत जिसके बारे में मैं सुनती हूं...मेरे लिए एक झटका जैसा होता है। ये सिस्टम बुरी तरह से फेल हो गया है। पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हुए हैं...क्योंकि उन्होंने इसके लिए पहले से तैयारियां नहीं कीं, क्योंकि उन्होंने हमें गलत संदेश दिया कि सबकुछ ठीक है... क्योंकि उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया।''

    पूजा भट्ट का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट्स पर कई सारे लोगों ने कमेंट कर अपनी राय बताई है। कई लोगों ने कहा है कि वो बेबस और लाचार महसूस कर रहे हैं। पूजा भट्ट अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। पूजा भट्ट कई दिनों से कोरोना को लेकर सरकार की विफलता पर सवाल उठा रही हैं।

    पूजा भट्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा अभनिता सोनू सूद सहित कई कलाकारों ने कोरोना की स्थिति पर कहा है कि भारत में हालात बहुत खराब हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि भारत की हालत बहुत चिंताजनक है। प्रियंका ने लोगों से घर में रहने की अपील की थी। वहीं सोनू सूद ने कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हमारी सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गई है।

    बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से मेडिकल ऑक्सीजन, कोविड बेड्स और रेमडेसिविर दवा की भारी किल्लत का सामना हर राज्य कर रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन और रेमडेसिवि की आपूर्ति कराई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+