पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर एक्ट्रेस पूजा बेदी बोलीं- 1000 रु के नोट...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वे इस रविवार से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने का विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के तरह-तरह के रीएक्शन आ रहे हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया ना छोड़ने की अपील भी कर रहे हैं।, वहीं, एक्ट्रेस पूजा बेदी ने भी पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर प्रतिक्रिया दी है।

पूजा बेदी ने किया ट्वीट

पूजा बेदी ने किया ट्वीट

पूजा बेदी ने ट्वीट किया, 'हे भगवान! मुझे हैरानी होती है अगर इसका मतलब है कि पीएम मोदी चाहते हैं कि हम सब भी सोशल मीडिया छोड़ दें। क्या लोकतंत्र पर खतरे के बाद अब सोशल मीडिया पर अगला बैन होगा। आप में से कितने लोगों को दिक्कत नहीं होगी अगर एक हजार रु के नोट की तरह सोशल मीडिया भी आपकी जद से बाहर हो जाए।' कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि पीएम मोदी अब केवल 'नमो एप' के जरिए लोगों से संवाद स्थापित करेंगे, तो कुछ लोगों का कहना है कि भारत अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहा है।

राहुल गांधी ने कसा था तंज

वहीं, पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार वाले ट्वीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आप नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट भी पोस्ट किया था। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात... छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब... जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार... कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!'

सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं पीएम मोदी

सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद इसकी चर्चा जोरों पर है कि आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहते हैं और उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ दिया तो लोगों से संवाद किस प्रकार स्थापित करेंगे। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा इंस्टग्राम पर उनके 35.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+