दुल्हन के लिबास में अप्सरा जैसी दिख रही थीं पूजा बत्रा, खुद ही शेयर की Wedding Photo
नई दिल्ली। जिस दिन से 'विरासत' फेम पूजा बत्रा की शादी की खबर सामने आई है, उस दिन से पूजा बत्रा और उनके पति नवाब शाह सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं, लोग दोनों की प्रेम कहानी को जानने के लिए काफी बेकरार हैं, हालांकि पूजा ने शादी तो गुपचुप तरीके से की लेकिन शादी के बाद अब उन्हें अपने फैंस का ख्याल आ गया है और इसी वजह से शायद उन्होंने खुद अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर कर दिया है।
दुल्हन के लिबास में अप्सरा जैसी दिख रही थीं पूजा बत्रा
जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें पूजा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं, उन्होंने फेरों के वक्त ग्रीन कलर की साड़ी पहनी रखी थी , जिसके साथ फूल स्लीव वाला ब्लाउज था और सिर पर सीता-राम चुनरी थी जिसमें सुनहरा काम था, जबकि नवाब शाह एक राजकुमार की तरह नजर आ रहे थे, उन्होंने फेरों के वक्त गोल्डन कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं, इसके साथ उन्होंने पगड़ी भी पहनी हुई है। दोनों ने हाथों में हाथ थामे सात फेरे लिए हैं।
तस्वीरों में पूजा काफी हसीन नजर आ रही हैं...
जबकि शेयर की गई दूसरी फोटो में भी पूजा काफी हसीन नजर आ रही हैं, इस फोटो में पूजा ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं उनके पति भी सिल्वर रंग की शेरवानी में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर में आप नवाब शाह के देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि पूजा पर से उनकी नजर हट ही नहीं रही थी, दोनों की तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया है।
पूजा ने फैंस को कहा-Thank You
अपनी तस्वीरें शेयर करते वक्त पूजा ने अपने फैंस को सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस फोटो को पोस्ट करते हुए पूजा ने लिखा, 'आप सबकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। मालूम हो कि इस साल जून में पूजा ने अपना रिश्ता सोशल मीडिया पर ऑफिशियल कर दिया था।
पूजा और नवाब ने की गुपचुप शादी
आपको बता दें कि मात्र 5 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा-नवाब ने शादी करने का फैसला लिया और दिल्ली में आर्यसमाजी ढंग से विवाह कर लिया, जिसमें उनके सिर्फ परिवार वाले और करीबी मित्र शामिल हुए थे। बताते चलें कि नवाब शाह की ये पहली और पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है, उन्होंने साल 2002 में उन्होंने लॉस एंजेलिस के ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू आहलूवालिया से शादी की थी लेकिन जल्द ही यह रिश्ता खत्म हो गया और शादी के करीब 9 साल बाद साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications