Polymer Banknotes India: भारत में आने वाले हैं प्लास्टिक के नोट, सरकान ने दी मंजूरी, पुरानी करेंसी बंद होंगे?

Polymer Banknotes India: भारत में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने RBI को 100-100 करोड़, यानी कुल 200 करोड़ पॉलिमर नोटों के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो भविष्य में दूसरे मूल्यवर्ग के नोट भी पॉलिमर में छापे जा सकते हैं।

हालांकि, इससे मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं होंगे। आखिर पॉलिमर नोट क्या हैं, इन्हें लाने की जरूरत क्यों पड़ी, ये बाजार में कब आएंगे और इससे आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Polymer Banknotes India

पॉलिमर नोट क्या होते हैं और कागजी नोट से कितने अलग हैं?

पॉलिमर बैंकनोट कागज की जगह एक खास तरह के प्लास्टिक मटेरियल (पॉलिमर सबस्ट्रेट) पर छापे जाते हैं। देखने और इस्तेमाल में ये सामान्य नोटों जैसे ही लगते हैं, लेकिन ये पानी से खराब नहीं होते, जल्दी फटते नहीं हैं और इनकी उम्र कागजी नोटों से काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें ऐसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे नकली नोट बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़ी,संभाली देश की तिजोरी! कौन हैं PM मोदी के 'संकटमोचक' शक्तिकांत दास,बनेंगे अगले वित्त मंत्री?

सरकार और RBI पॉलिमर नोट क्यों ला रहे हैं?

पॉलिमर नोट लाने के पीछे तीन बड़ी वजहें हैं। पहली, ये लंबे समय तक चलते हैं, इसलिए बार-बार नए नोट छापने की जरूरत कम पड़ेगी। दूसरी, इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स होने से नकली नोटों पर लगाम लगेगी। तीसरी, लंबे समय में नोट छपाई का खर्च घटेगा। FY25 में RBI ने कागजी नोट छापने पर ₹6,372.8 करोड़ खर्च किए थे, जिसे कम करने में भी पॉलिमर नोट मददगार हो सकते हैं।

बाजार में पॉलिमर नोट कब तक आएंगे?

फिलहाल यह सिर्फ एक पायलट प्रोजेक्ट है। RBI ने पॉलिमर सबस्ट्रेट की सप्लाई के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है, जिसमें 18 अगस्त तक बोलियां मांगी गई हैं। टेंडर पूरा होने, कच्चा माल मिलने और नोटों की छपाई के बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल ट्रायल शुरू होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

क्या पुराने ₹10 और ₹20 के नोट बंद हो जाएंगे?

नहीं, पॉलिमर नोट आने का मतलब यह नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद हो जाएंगे। सरकार और RBI दोनों ने साफ किया है कि दोनों तरह के नोट एक साथ चलन में रहेंगे। बदलाव धीरे-धीरे अलग-अलग चरणों में होगा। जब तक नए नोट पूरी तरह सिस्टम में स्थापित नहीं हो जाते, तब तक पुराने कागजी नोट पहले की तरह बाजार में चलते रहेंगे।

पॉलिमर नोट लाने का विचार पहली बार कब आया था?

भारत में पॉलिमर नोटों पर पहली बार 2012 में गंभीरता से विचार किया गया था, ताकि नोटों की शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सके। हालांकि तकनीकी कारणों से वह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इस साल RBI ने फिर इस प्रस्ताव पर काम तेज किया। जून में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी कहा था कि इसके फायदे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अब सरकार ने ट्रायल को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढे़ं: RBI Governor PC Highlights: 'Repo Rate में बदलाव नहीं', संजय मल्होत्रा ने क्यों कहा-कर लेंगे झटकों का सामना?

दुनिया के किन देशों में पहले से चल रहे हैं प्लास्टिक नोट?

भारत ऐसा करने वाला पहला देश नहीं होगा। दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में पॉलिमर बैंकनोट पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले इन्हें अपनाने वाले देशों में शामिल है। इसके अलावा कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड और कई अन्य देशों में भी प्लास्टिक नोट सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इन देशों का अनुभव बताता है कि पॉलिमर नोट ज्यादा टिकाऊ, सुरक्षित और लंबे समय में किफायती साबित होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+