पश्चिम बंगाल : तीसरे चरण का मतदान खत्म, बंपर वोटिंग
कोलकाता। आज पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान सफलता पूर्वक खत्म हो गया। आज 62 सीटों के लिए वोटिंग की गई जिसमें 1.37 करोड़ मतदाताओं 418 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। हालांकि राज्य के कई हिस्सों से हिंसक झड़पों की खबरें सुनने को मिली, लेकिन फिर भी बंपर वोटिंग हुई है।
जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक 69 फीसदी मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक छिटपुट हिसां और झड़प हुई लेकिन कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
गुरूवार को जहां के लिए वोट डाले गये हैं उनमें कोलकाता की 7 विधानसभा सीट, मुर्शिदाबाद, नदिया और बर्दवान जिले की सीटें शामिल है जिन पर टीएमसी सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा
तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा चाक चौंबंध है। पूरे राज्य में केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के 75,000 जवानों सहित एक लाख सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications