ओपिनियन पोल: पश्चिम बंगाल में फिर चलेगी 'दीदी' की आंधी, ममता बनाएंगी सरकार

कोलकाता। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल का ओपिनियन पोल सामने आया है। सर्वे में बंगाल के लोगों का मूड भांपने की कोशिश की गई हैं। सर्वे में जो बात सामने आ रही है वो ममता दीदी को राहत देने वाली है तो वहीं भाजपा की नींद उड़ाने वाली।

mamta banerjee

एबीपी-नील्सन द्वारा कराए गए इस सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में दीदी की लहर के सामने सारी लहर फीकी पड़ गई है।

पश्चिम बंगाल में फिर चलेगी 'दीदी' की आंधी

पश्चिम बंगाल में फिर चलेगी 'दीदी' की आंधी

-
-
-

ओपिनियन पोल के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर से 178 सीटों के साथ बहुमत की सरकार बनाएंगी जबकि कांग्रेस प्लस के खाते में 110 सीटें मिल सकती है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्लस का मतलब यहां कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन से हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन होगा और दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सबसे खराब हालत यहां भाजपा की है। जिसे मात्र 1 सीटें मिलती दिख रही है।

ओपिनियन पोल के नतीजे

  • कुल सीटें: 294
  • टीएमसी: 178
  • कांग्रेस गठबंधन: 114
  • भाजपा और अन्य: 5

इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 14450 लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार बताया है। 62 फीसदी लोगों की पहली पसंद ममता बनर्जी हैं। जबकि करीब 12 फीसदी लोग बुद्धदेब भट्टाचार्य को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। मात्र 3 फीसदी लोग रूपा गांगुली को अपनी पसंद बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+