ये 109 चुनाव कर्मचारी नहीं गए ड्यूटी पर, अब होंगे गिरफ्तार

ओड़िशा में केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज उन 109 सरकारी कर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जिन्होंने चुनाव ड्यूटी में हिस्सा नहीं लिया।
यह भी पढ़ें - गजब है ये 'चुनाव'
शुरूआत में 54 कर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और बाद में फिर 55 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी नितिन भानुदास जावले ने कहा कि ये अधिकारी गैर-हाजिर थे जिसकी वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। इस पूरे मसले पर आयोग ने फिलहाल संज्ञान नहीं लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने आनन-फानन हिरासत में लेने का आदेश दिया है। चुनावी जिम्मेदारी से अचानक बिना सूचना गायब रहे इन कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है साथ ही आयोग इन पर कठोर कार्रवाई कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications