मथुरा हिंसा पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह-शिवपाल सिंह भिड़े

लखनऊ। मथुरा के जवाहर बाग में जिस तरह से अवैध कब्जे को हटाने के चलते 28 लोगों की मौत हो गयी जिसमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। अब इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव पर सीधा हमला बोला है।

मथुरा हिंसा का मास्टरमाइंड रामबृक्ष यादव की मौत, परिजनों को बुलाया गया शिनाख्त के लिए

Political war started over Mathura clash Amit Shah and Shivpal Singh takes on one another

अमित शाह ने कहा कि अगर मुलायम सिंह यादव में जरा सा भी आत्मसम्मान है तो उन्हें शिवपाल सिंह यादव को सस्पेंड करना चाहिए। अमित शाह ने शिवपाल सिंह पर इस मामले में हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव ने मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे एसपी की हत्या कर देते हैं और सचिवालय में बैठा मंत्री हत्यारों का समर्थन करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को शिवपाल सिंह से ना सिर्फ इस्तीफा लेना चाहिए बल्कि सार्वजनिक मंच पर उनसे रिश्ते खत्म करने चाहिए। अमित शाह के इस बयान पर शिवपाल सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह मेरे खिलाफ सबूत सार्वजनिक करें या फिर सार्वजनिक रूप से लोगों से मांफी मांगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेता को अपने स्वार्थ के लिए इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है। वहीं इस मामले को बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार के लिए बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा, मौजूदा सीएम व उनकी सरकार का काम सबसे खराब है। उन्होंने मांग की घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।

वहीं आज मथुरा में कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए आज पहुंचे जहां उन्हें पुलिस को रोक लिया है। भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम इसलिए जवाहर बाग में जाना चाहते हैं ताकि पुलिस यहां तथ्यों को नहीं छिपा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+