बिल क्लिंटन और ब्‍लादिमीर पुतिन के क्‍लब में शामिल हुए दिग्‍गी

नई दिल्‍ली। बुधवार को माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर जैसे ही दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्‍ते पत्रकार अमृता राय के साथ कुबूल किए तो लोगों को दिन की सबसे बड़ी खबर के बारे में बात करने का पूरा मसाला मिल गया।

गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही आलम था लेकिन अकेले दिग्विजय सिंह ही ऐसे नेता नहीं हैं जिनके रिश्‍तों पर लोगों को इतनी हैरानी हुई हो। दिग्‍गी से पहले भी देश में और विदेश में कई ऐसे नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं जिनकी रिलेशनशिप की खबरों ने खूब हंगामा मचाया था।

ट्विटर अपने रिश्‍तों को कुबूल करने के बाद दिग्विजय शायद पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन, शशि थरूर और ऐसे ही कुछ नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में 28 फरवरी 1947 को दिग्विजय सिंह का जन्‍म हुआ था। उनके पिता बलभद्र सिंह मध्‍य प्रदेश के गुना जिले के तहत आने वाली राघोगढ़ रियासत से ताल्‍लुक रखते थे। बीई की ड्रिगी रखने वाले दिग्विजय सिंह की शादी आशा सिंह से हुई थी और वह चार बेटियों और एक बेटे के पिता हैं।

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की उम्र 28 वर्ष हैं। जयवर्धन ने वर्ष 2013 में अपने पिता की सीट राघोगढ़ से ही चुनाव लड़ा था और वह यहीं से विधायक हैं।

जब जयवर्धन से उनके पिता के संबंधों के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे क्‍योंकि यह दिग्विजय सिंह का व्‍यक्तिगत मामला है।

आगे की स्‍लाइड्स में जानिए उन पॉलिटिकल अफेयर्स के बारे में जिनके सामने आने के बाद खूब हंगामा बरपा। इन अफेयर्स में पंडित जवाहर लाल नेहरु और एडविना का नाम भी शामिल है।

'इंडियन समर' ने खोला राज

'इंडियन समर' ने खोला राज

वर्ष 2007 में एलेक्‍स वोन टुंजेलमान की किताब 'इंडियन समर-द सीक्रेट हिस्‍ट्री ऑफ ए एंड ऑफ एन एंपायर' रिलीज हुई थी। इस किताब में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु और भारत में आखिरी ब्रिटिश वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटेन की पत्‍नी एडविना के संबंधों का जिक्र किया गया था।हॉलीवुड फिल्‍मनिर्माता जो राइट ह्यूग ग्रांट, इरफान खान और केट ब्‍लैंचेट को लेकर एक फिल्‍म भी बनाने जा रहे थे, लेकिन विवाद बढ़ा तो यह फिल्‍म भी बंद हो गई।

दुनिया को हिलाने वाला लव अफेयर

दुनिया को हिलाने वाला लव अफेयर

जनवरी 1998 में बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्‍की के अफेयर की खबरें सार्वजनिक हो गईं। क्लिंटन के इस 'एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर' को 'लेविंस्‍की स्‍कैंडल' का नाम दिया गया था। मोनिका लेविंस्‍की और क्लिंटन की उम्र में 22 वर्ष का फासला था। वर्ष 1995 से 1996 तक मोनिका व्‍हाइट हाउस में ही काम कर रही थीं और उसी दौरान उनके और क्लिंटन के बीच रिश्‍ते बने।

दो शादियों के बाद तीसरी शादी

दो शादियों के बाद तीसरी शादी

एक डिनर के दौरान पूर्व फ्रेंच राष्‍ट्रपति निकोलस की मुलाकात सुपरमॉडल कार्ला ब्रूनी से हुई और फिर रोमांस का सिलसिला चल निकला। दो शादियां कर चुके निकोलस का दिल इस कदर कार्ला पर आया कि उन्‍होंने अपनी दूसरी पत्‍नी को तलाक दे दिया। वर्ष 2008 में निकोलस और कार्ला की शादी हो गई और आज निकोलस कार्ला के बच्‍चे के पिता हैं।

रिश्‍तों की खबर से पत्‍नी ने दिया तलाक

रिश्‍तों की खबर से पत्‍नी ने दिया तलाक

दो बेटियों के पिता रूसी राष्‍टपति ब्‍लादिमीर पुतिन अक्‍सर कभी जासूस तो कभी ओलपिंयन के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जून 2013 में रूसी जासूस अन्‍ना चैपमेन के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें आने के बाद उनकी पत्‍नी ल्‍यूडीमिला पुतिना ने ऐलान कर दिया कि पुतिन के साथ उनका रिश्‍ता खत्‍म हो गया है। इसके बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया है।

फैंस और परिवार को जोर का झटका

फैंस और परिवार को जोर का झटका

साल 1993 में आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमंत्री रह चुके एनटी रामाराओ ने अपने सभी करीबी दोस्‍तों, परिवारवालों और अपने फैंस को एक फैसले से हैरान कर दिया था। 70 वर्ष की उम्र में एनटीआर ने तेलगु लेखक लक्ष्‍मी पार्वती के साथ शादी करने का ऐलान किया। लक्ष्‍मी एनटीआर की दो आत्‍मकथाओं को लिख चुकी थीं। बताया जाता है कि इनका रिश्‍ता यहीं से परवान चढ़ा और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि एनटीआर के परिवार ने आज तक लक्ष्‍मी को स्‍वीकार नहीं किया है।

रिश्‍तों को कुबूलने में लगी सदियां

रिश्‍तों को कुबूलने में लगी सदियां

वर्ष 2008 में रोहित शेखर नामक व्‍यक्ति की ओर से एक याचिका दायर की गई जिसमें यह दावा किया गया था कि वरिष्‍ठ नेता एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं। इसके बाद कोर्ट ने एनडी तिवारी का डीएनए टेस्‍ट करान का आदेश दिया। वर्ष 2012 में यह बात साबित हो गई कि रोहित शेखर सही कह रहे हैं और वह उज्‍जवला शर्मा और एनडी तिवारी के बेटे हैं। बताते हैं कि एनडी तिवारी की मुलाकात उज्‍जवला से 1960 में हुई थी।

दोनों की खास दोस्‍ती

दोनों की खास दोस्‍ती

वर्ष 2007 में पाकिस्‍तान की पत्रकार अरुशा आलम और पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बीच खास दोस्‍ती का राज सबके बीच आ गया। बताते हैं कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2004 में उस समय हुई थी जब अ‍मरिंदर पाकिस्‍तान की यात्रा पर गए थे। इनके रिश्‍तों की खबरें आने के बाद ही दोनों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और ऐसी खबरों से इनकार किया।

हकीकत में 2 स्‍टेट्स

हकीकत में 2 स्‍टेट्स

केरल के रहने वाले लेखक और केन्द्रिय मंत्री शशि थरूर ने कश्‍मीर पंडित सुनंदा पुष्‍कर के साथ वर्ष 2010 में शादी की थी। बिजनेसवुमन सुनंदा और शशि थरूर के बीच पाकिस्‍तान पत्रकार मेहर तरार के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने सुनंदा को काफी बेचैन कर दिया था। जनवरी 2014 में ही सुनंदा की डेड बॉडी दिल्‍ली के होटल लीला से मिली। फिलहाल यह रहस्‍य ही है कि सुनंदा की मौत कैसे हुई लेकिन लोग दबी जुबान से थरूर के 'एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स' को इसके लिए जिम्‍मेदार करार देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+