कर्नाटक में पुलिस पर हमला कर गिरफ्त से भागने के प्रयास में गोली का शिकार हुआ बदमाश, अस्पताल में भर्ती
उत्तरी बेंगलुरु (कर्नाटक) के पुलिस आयुक्त ने रविवार को बताया कि राउडी शीटर किरण उर्फ चड्ढी किरण अपने एक सहयोगी के साथ पुलिस की गिरफ्त से भागने के प्रयास में पुलिस की गोली का शिकार हो गया।
बेंगलुरु। राउडी शीटर चड्ढी किरण और उसके एक साथी को रविवार को एक छोटी सी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उस वक्त जब दोनों अपराधियों ने भागने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने अपने बचाव में उनपर गोली चला दी, जिसमें किरण घायल हो गया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। दोनों को 2 मार्च हो हत्या के प्रयास मामले में आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा दोनों के खिलाफ गंभीर अपराधों के कुल 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि किरण को 3 फरवरी 2021 को रिहा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक सीडी कांड : सरकार के 6 मंत्रियों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार
रविवार को पुलिस को किरण के बैंगलुरु स्थित लागेरे पुल के पास आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह लगभग सवा चार बजे सब इंस्पेक्टर नावीद और उनके स्टाफ ने जैसे ही पुल के नजदीक उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, उसने तेजी से वहां से भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसके पास जाकर उसे पकड़ने की कोशिश की तो किरण और उसके साथी दासा ने चाकू के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। खुद को और अपने स्टाफ को बचाने और राउडी शीटर को गिरफ्तार करने के लिए नावीद ने हवा में फायर किया।
इसके बावजूद आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया। मजबूरन पुलिस को गोली चलानी पड़ी। नावीद की गोली किरण के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और वह इस समय पुलिस की देखरेख में है।
पुलिस ने आगे कहा कि उसके साथी दासा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और जो पुलिसकर्मी घायल हुआ था उसकी हालत भी स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications