पुणे: भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र के कोरेगांव भीम के निकट एक जनवरी को हुई जातीय हिंसा में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस ने राणा जैकब को दिल्ली, वकील सुरेंद्र गडलिंग को नागपुर, और सुधीर ढवडे को गोवंडी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस तीन नाबिलगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह था मामला
1 जनवरी को कोरेगांव-भीमा में रणसंग्राम को 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजय दिन मनाया जा रहा था। उसी दौरान कोरेगांव-भीमा गांव के परिसर में दो गुटों में विवाद हो गया और इस विवाद ने दंगा का रुप ले लिया था। इसमें दो गुटों में काफी मारामारी, गाड़ियों की तोड़फोड़, गाड़ियां जलाना और पथराव हुआ था। इस हिंसा में एक युवक की मौत भी हो गई थी।
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विश्राम बाग पुलिस ने बुधवार की सुबह गवंडी से सुधीर ढवडे को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कुछ महीनों पहले उनके घर की तलाशी ली गई थी और बुधवार को उसे हिरासत में लिया गया। वहीं, राणा जैकब को दिल्ली और वकील सुरेंद्र गडलिंग को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications