एक युवती के मर्डर की जांच में पुलिस ने सुलझाया लव, सेक्‍स और हत्‍या का दूसरा केस

नई दिल्‍ली। एक हत्‍याकांड की जांच कर रही दिल्‍ली पुलिस ने दूसरे मर्डर केस को सॉल्‍व कर दिया। हालांकि जिस हत्‍याकांड की छानबीन पुलिस कर रही थी वो अभी भी अनसुलझी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान गुलाम रसूल उर्फ लक्ष्‍य उर्फ नीरज झा (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि गर्लफ्रेंड की हत्‍या करने के बाद उसने शव को गुड़गांव में ठिकाने लगाया था। दरअसल हुआ यह था कि बीते 14 मई को दरियागंज इलाके में घटा मस्जिद के पीछे शांति वन के पास एक पार्क में अज्ञात महिला की लाश मिली थी।

एक युवती के मर्डर की जांच में पुलिस ने सुलझाया लव, सेक्‍स और हत्‍या का दूसरा केस

महिला के सिर को पत्‍थर से बुरी तरह कुचला गया था। मौके से पुलिस को शराब की टूटी बोतल और कमीज का एक बटन भी मिला था। जांच के दौरान पुलिस को लगा कि रेप का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई होगी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सैकड़ों लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उसी इलाके से नंदनी (20) दो हफ्ते से लापता है। पुलिस को लगा कि वो शव नंदनी का हो सकता है। पुलिस ने फोरन नंदनी के ब्‍वॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

उसने पुलिस को बताया कि वो शव नंदनी का नहीं है। पुलिस को लगा कि वो गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने थोड़ी सख्‍ती दिखाई तो उसने जो बताया वो और भी चौंकाने वाला था। उसने बताया कि नंदनी की हत्या करने की बात उसने शव को गुरुग्राम स्थित हीरो होंडा के पास फेंक दी थी। उसने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले एलएनजेपी हॉस्पिटल के पास नंदनी से मिला था। वह हॉस्पिटल के आस-पास ही ऑटो चलाता था। दोनों में प्यार हुआ और फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

गुलाम को नंदनी का भीख मांगना पसंद नहीं था। इसके अलावा उसे शक था कि नंदनी का किसी दूसरे युवक के साथ भी संबंध है। इसके चलते उसने 17 अप्रैल की शाम नंदनी को बातचीत के लिए बुलाया। वह उसे सुनसान झाड़ियों में ले गया और चाकू से नंदनी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि शांति वन में मिली महिला की लाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+