नोटबंदी: हरियाणा से सवा दो करोड़ रुपए काला धन बरामद

होडल में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाका लगाकर दो गाडि़यों को पकड़ा है जिनमें से सवा दो करोड़ की पुरानी करेंसी मिली है।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों की खेप बरामद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हरियाणा के पलवल जिले में सामने आया है। यहां के होडल में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाका लगाकर दो गाडि़यों को पकड़ा है जिनमें से सवा दो करोड़ की पुरानी करेंसी मिली है। जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर और क्रेटा कार में भरकर ये कैश यूपी से पलवल लेकर जाया जा रहा था।

Crime Investigation department of Police seized Rs 2 crore while conducting checks in Palwal

लेकिन इसी बीच होडल में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। नोटों की गिनती शुरु हुई तो पता चला कि दोनों गाडियों में कुल दो करोड, 22 लाख, 74 हजार रुपए कैश थे। सभी 1000 और 500 के पुराने नोट थे। पुलिस ने कैश को अपने कब्जे में ले लिया और बाद में आयकर विभाग को सौंप दिया।

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब 500, 1000 के पुराने नोट जब्त किए गए हों। इससे पहले दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई राज्यों से भारी मात्रा में कालाधन बरामद किया गया है। बीते दिनों दिल्ली के आनंद विहार से 96 लाख रुपए के पुराने नोट सरकार ने जब्त किए। इन नोटों को सड़क मार्ग के जरिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+