केजरीवाल ने अपने आंदोलन से भारत को बनाया वनइंडिया, इसलिए उन्हें कुछ नहीं होगा

नई दिल्ली। आज सुबह से आईबी की एक खबर ने सबकी नींद उड़ायी हुई है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल..की जान खतरे में है। जिसके लिए उन्हें यूपी पुलिस की ओर से जेड सुरक्षा प्रदान की गयी है।

अब अरविंद केजरीवाल के गाजियाबाद घर पर चौबीस घंटो के लिए दो सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया है। यूपी पुलिस की ओऱ से केजरीवाल को जेड सुरक्षा दी गयी है। केजरीवाल जब गाजियाबाद में होंगे उन्हें दो एस्कॉर्ट वाहन दिए जाएंगे।

इस खबर के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थक भयभीत हो गये हैं। कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि हम ऊपरवाले से दुआ मांगते हैं कि वह हमारे अरविंद केजरीवाल पर अपनी दया बनाये रखे।

बैंगलोर के आईटी कंपनी में काम करने वाले नीतीश श्रीवास्तव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मेरे हीरो हैं औऱ हीरो को कुछ नहीं हो सकता है लेकिन मैं प्रशासन से गुजारिश करता हूं कि वह हमारे हीरो की रक्षा करे। मुझे पता है कि अरविंद केजरीवाल बेहद बहादुर हैं लेकिन देश के बहादुर बच्चों के प्रति प्रशासन की भी जिम्मेदारी होती है और मुझे लगता है कि हमारा पुलिस तंत्र इस मामले में पूरी सावधानी बरतेगा।

कुछ ऐसा ही कहना था नीफ्ट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं अंजना कक्कड़, शैफाली गौतम और नीरा अग्रवाल का भी.. जिन्होंने भी हमसे कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। पुलिस औऱ सरकार की जिम्मेदारी है कि वह केजरीवाल को पूरी सुरक्षा प्रदान करे। केजरीवाल ने अपने आंदोलन से भारत को वनइंडिया बनाया है इसलिए उन्हें कुछ नहीं होना चाहिए।

गौरतलतब है कि ऐसी जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ माफियाओं के निशाने पर है। आईबी सूत्रों की माने तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान खतरे में है इसलिए आई बी ने दिल्ली पुलिस और लेफ्टिनेंट गर्वनर को इस सिलसिले में चिठ्ठी लिखी है ताकी सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हो सके।

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की सुऱक्षा लेने से मना कर दिया था। बार-बार आग्रह करने पर भी उन्होंने जेड सुरक्षा नहीं ली है। हालांकि देश के होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को बिना जानकारी सुरक्षा मुहैया करायी जा ही है क्योंकि वीवीआईआईपी को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+