दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान का खतरा: आईबी

नई दिल्ली। ऐसी जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ माफियाओं के निशाने पर है। आईबी सूत्रों की माने तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान खतरे में है इसलिए आई बी ने दिल्ली पुलिस और लेफ्टिनेंट गर्वनर को इस सिलसिले में चिठ्ठी लिखी है ताकी सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हो सके।

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसी भी तरह की सुऱक्षा लेने से मना कर दिया था। बार-बार आग्रह करने पर भी उन्होंने जेड सुरक्षा नहीं ली है। हालांकि देश के होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को बिना जानकारी सुरक्षा मुहैया करायी जा ही है क्योंकि वीवीआईआईपी को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जेड सुरक्षा ना लेने वाले अऱविंद केजरीवाल की सुरक्षा पर पुलिस को अभी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। केजरीवाल जहां भी जाते हैं वहां न सिर्फ पुलिस को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है, बल्कि संसाधन भी ज्यादा खर्च हो रहे हैं। उन्हें सुरक्षा देने के लिए सामान्य से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात करने पड़ रहे हैं।

शनिवार को सीएम के जनता दरबार के लिए पुलिस की तीन टुकड़ियां तैनात की गई। स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की तीन कंपनियों की तैनाती की गई थी। जिस पर खर्चा भी ज्यादा आ रहा है और मश्क्कत भी ज्यादा करनी पड़ रही है।

इसलिए पुलिस की ओर से बार-बार यही कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल सुरक्षा ले लें क्योंकि इससे अतिरिक्त बोझ सरकार और प्रशासन पर नहीं आयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+