जम्मू-कश्मीर: उरी आर्मी बेस के बाद हंदवाड़ा में पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि आतंकियों ने सोमवार देररात एक और पुलिस पोस्ट पर हमला बोल दिया है। आतंकियों ने इस बार हंदवाड़ा में पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट स्थित पुलिस पोस्ट पर हमला किया है। आतंकियों की संख्या को लेकर अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की है। फिलहाल हमले को लेकर ज्यादा जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
बता दें कि रविवार सुबह उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए। जबकि करीब 20 अन्य घायल हैं। हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के सबूत मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications