VIDEO: एसपी का हुआ ट्रांसफर, पुलिसवालों ने घोड़ी पर बिठाकर किया विदा, जमकर नाचे
राजस्थान के चूरू में एक आईपीएस अफसर का जब तबादला हुआ, तो उसे कोई औपचारिक विदाई नहीं बल्कि बैंड-बाजा के साथ घोड़ी पर बिठाकर विदाई दी गई। इस विदाई में अफसर साहब घोड़ी पर चढ़े हुए थे और बाकी पुलिसकर्मी उनके आगे डांस कर रहे थे।

चूरू। राजस्थान के चूरू में एक आईपीएस अफसर का जब तबादला हुआ, तो उसे कोई औपचारिक विदाई नहीं बल्कि बैंड-बाजा के साथ घोड़ी पर बिठाकर विदाई दी गई। इस विदाई में अफसर साहब घोड़ी पर चढ़े हुए थे और बाकी पुलिसकर्मी उनके आगे डांस कर रहे थे। इस विदाई को देखर ऐसा लग रहा था कि किसी अफसर का तबादला नहीं, बल्कि उसकी बारात निकाली जा रही है। आईपीएस अफसर की इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

जयपुर पूर्व किया गया तबादला
राजस्थान में एक पुलिस अफसर की विदाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। चूरू जिले में पुलिस अधीक्षक राहुल बरेठ की विदाई इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है। बरेठ का चूरू से जयपुर पूर्व तबादला हुआ था। उनके तबादले की खबर सुनकर बाकी पुलिसवालों ने उन्हें एक हटके फेयरवेल देने का प्लान किया। पुलिसकर्मियों ने तय किया कि बरेठ की विदाई सबसे अलग होगी और इसके लिए उन्होंने बरेठ को भी किसी तरह मना लिया।

बैंड-बाजा के साथ जमकर नाचे पुलिस वाले
थाने के पुलिसकर्मियों ने बरेठ के लिए 'बारात' जैसी विदाई का इंतजाम किया। विदाई वाले दिन बरेठ के सिर पर खास राजस्थानी साफा बांधा गया और उन्हें फूलों की माला भी पहनाई गई। इसके बाद बरेठ को सजी हुई घोड़ी पर बिठाया गया और उनके आगे पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी अपने पुलिस अधीक्षक की विदाई पर खूब डांस किया।

घर जाकर खत्म हुआ विदाई जुलूस
कहा जा रहा है कि इस विदाई की आधिकारिक तौर पर पूरी रिपोर्टिंग की गई। बरेठ की विदाई पुलिस लाइन से शुरू होकर उनके घर पर खत्म हुई जहां पुलिसकर्मियों ने पार्टी का मजा लिया। राहुल बरेठ की विदाई अपने आप में अनूठी बताई जा रही है। अब तक पुलिस अफसरों को औपचारिक विदाई दी जाती थी, लेकिन बरेठ की विदाई नया ट्रेंड लेकर आएगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications