दिल्ली में ऑड ईवन शुरू, नियम तोड़ने पर कटा चालान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से ऑड ईवन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यानी ईवन नंबर वाली गाड़ी ईवन नंबर वाली तारीख को चलाई जा सकेगी और जिस गाड़ी का नंबर ऑड होगा उसे ऑड नंबर वाली तारीख पर चलाया जा सकेगा। नियम ना मानने पर चालान कटेगा। पुलिस ने पहला चालान इंडिया गेट के पास काट लिया है।

जिस व्यक्ति का चालान कटा है वह ऑड नंबर वाली गाड़ी चला रहा था। आज से शहर में ऑड-ईवन शुरू हुआ है, जो 15 नवंबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री ने की अपील
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, 'नमस्ते दिल्ली! प्रदूषण कम करने के लिए आज से Odd Even शुरू हो रहा है। अपने लिए, अपने बच्चों की सेहत के लिए और अपने परिवार की सांसों के लिए Odd Even का जरूर पालन करें। कार शेयर करें। इससे दोस्ती बढ़ेगी, रिश्ते बनेंगे, पेट्रोल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। दिल्ली फिर कर दिखायेगी।'
15 नवंबर तक लागू रहेगा
Recommended Video
दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूला 15 नवंबर तक लागू रहेगा। आज से ऑड तारीख पर ऑड नंबर की कार और ईवन तारीख पर ईवन नंबर की कारों को दिल्ली की सड़क पर चलने की अनुमति होगी। इस नियम का उल्लंघ करने वालों से 4000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू होगा। हालांकि इस फॉर्मूले से दो पहिया वाहनों को बाहर रखा गया है। सीएनजी से चलने वाली सभी गाड़ियों इस फॉर्मूले के तहत आएंगी।
महिलाओं को छूट
सरकार ने दिल्ली में महिलाओं को इस फॉर्मूले में छूट दी है। जो महिलाएं 12 साल के बच्चों के साथ सफर कर रही हैं उन्हें इस स्कीम में छूट मिलेगी। बता दें कि सरकार ने इस बार प्राइवेट सीएनजी कारों पर भी इस फॉर्मूले को लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली की हवा में सास लेना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications